Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Summer Diet Tips: न्यूट्रिशनिस्ट ने जौ शरबत की रेसिपी को शेयर करके बताए फायदे, गर्मी में इसे जरुर पीएं
गर्मी का मौसम कई बार भारी पड़ सकता है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमें भीतर से ठंडा रखने और गर्मी को मात देने के लिए हमारे आहार में बदलाव की सलाह देते हैं। ऐसा ही एक पेय है जौ का शरबत। जौ से बना यह पेय स्वास्थ्यवर्धक, हल्का और हमारे शरीर को शीतलता से भर देता है। न्यूट्रीशियन भी इसके फायदे को स्वीकार करते है और इसे पीने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे।

जौ शरबत के स्वास्थ्य लाभ
सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ मुनमुन गनेरीवाल के अनुसार, "जौ एक प्राचीन अनाज है जो स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। यह फाइबर से भरा हुआ है और वजन कम करने और चयापचय को संतुलित करने में मदद करता है।" उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जौ लाभों के बारे में विस्तृत तरीके से बताया है, और इसकी रेसिपी भी शेयर की है।
रेसिपी
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको रात भर जौ को फर्मेट करना होता है। मुनमुन गनेरीवाल के अनुसार, "रात भर फर्मेट हुए जौ में ग्लूटेन टूट जाते है। जिससे यह एक ग्लूटेन-मुक्त पेय बन जाता है जो प्रीबायोटिक्स और जीवित सूक्ष्म जीवों दोनों में समृद्ध होता है।" आइए रेसिपी पर एक नज़र डालते हैं।
जौ को बारीक पीसकर पाउडर बना लें। जौ के पाउडर को एक कटोरी छाछ में डालें। अच्छी तरह मिला लें। एक दूसरे पैन में पानी उबालें और उसमें प्याज और नमक डालें। इसमें जौ-मक्खन वाला दूध मिलाएं। दही जमने से बचाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह उबालें और रात भर फर्मेशन के लिए रख दें। अगली सुबह, इसमें दही डालें और अपनी इच्छानुसार इसे गाड़ा बनाएं। अब इसे भुने हुए जीरा और लाल मिर्च पाउडर से गार्निश करके सर्वे करें।

इसके अलावा जौ का पानी पीने के फायदे
- जौ के पानी का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से जौ के पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद मिलती है।
- रोजाना जौ का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों का शुगर लेवल हाई रहता है उनके लिए जौ के पानी का सेवन काफी असरदार साबित हो सकता है।
- रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में जमा अशुद्धिया बाहर निकलती है और बॉडी डिटॉक्स होती है। जौ का पानी पीने से बीमारियां दूर रहती हैं और यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
