Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Omicron वेरिएंट लक्षण और मामले: दक्षिण अफ्रीका में मिले नए COVID वेरिएंट के बारे में जाने सब कुछ
दक्षिण अफ्रीका में मिले नए कोरोना वायरस वेरिएंट का नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन के रूप में किया है। और इसे वेरिएंट ऑफ कंर्सन की श्रेणी में रखा है। WHO ने इसे डेल्टा वेरिएंट से खतरनाक मानते हुए लोगों को आगाह किया है। दक्षिण अफ्रीका में इसी हफ्ते में इस वेरिएंट की पहचान होने के बाद यह स्ट्रेन बोत्सवाना सहित आसपास के कई और देशों में इसके मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।

क्या है Omicron वेरिएंट?
जानकारी के अनुसार ओमिक्रोन में कई स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं और यह बेहद संक्रामक है Omicron एक ग्रीक शब्द है। कोविड-19 महामारी आने के बाद से ही अब तक इसके कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं। वैज्ञानिक भी कोरोना के अलग अलग वेरिएंट पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में दक्षिण अफीका में जीनोमिक्स की निगरानी के लिए बनाई गई कमेटी ने हाल में एक नए वेरिएंट का पता लगाया और इसे बी.1.1.529 नाम दिया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसका नाम ओमिक्रोन रखा है।

कितना खतरनाक है नया वेरिएंट
WHO ने भी माना है कि नया वेरिएंट ओमिक्रोन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ये तेजी से फैलता है। ये काफी खतरनाक है और दोनों कोविड वैक्सीनेशन की डोज ले चुके लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज लगने के साथ ही तीसरी बूस्टर खुराक लग चुकी थी। वैज्ञानिक विश्लेषण कर रहे हैं और इस बात का पता लगाया है कि नया वेरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है।

डेल्टा से ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रोन
डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार ये नया वेरियंट ज्यादा ट्रांसमिसबल है और ये इम्यूनिटी को तेजी से मात देने में कुशल है। ये अब तक के किसी भी वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक है। कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की खुराक के अलावा बूस्टर डोज भी ली थी उनमें भी ये संक्रमण पाया गया है।

ओमाइक्रोन कोविड प्रकार के लक्षण, संप्रेषणीयता
जैसा कि कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका के साथ उड़ानें बंद कर दी हैं और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रतिबंध लगा दिए हैं। COVID-19 रोग पैदा करने वाला 'ओमाइक्रोन' संस्करण अधिक संक्रामक है या अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है या जैसा कि अन्य प्रकारों के मामले में है, ये छूने या संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से फैलता है ।



Click it and Unblock the Notifications