Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ऊलांग टी पीने से होता है वेटलॉस, जानें इसके फायदे
ऊलांग टी एक पारम्परिक चाय है जिसे चीन के लोग लम्बे समय से पीते आ रहे हैं। हालांकि, यह हर्बल और फायदेमंद चाय ब्लैक टी या ग्रीन टी की तरह लोकप्रिय नहीं हो सकी है। उलांग टी कैमेलिया सिनेसिस नामक एक पेड़ की पत्तियों से बनती है। इसे तैयार करने की प्रक्रिया भी अलग होती है। ऊलांग टी में ग्रीन टी और काली चाय दोनों के गुण होते हैं। वहीं, ऊलांग टी पीने से कुछ बेहतर और अनोखे फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ऊलांग टी पीने के हेल्दी फायदे।
ऊलांग टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। जो लोग नियमित इस चाय का सेवन करते हैं उनके दिल की सेहतअच्छी बनती है। कुछ स्टडीज़ में कहा गया है कि जो लोग नियमित चाय पीते हैं उनका ब्लड प्रेशर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है। जिससे, दिल की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

वेट लॉस होता है
वैज्ञानिकों का कहना है कि ऊलांग टी में मौजूद कुछ पॉलिफेनोल्स शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। साथ ही फैट लॉस भी होता है। चूंकि चाय में कैफीन और पॉलिफेनोल्स दोनों होते हैं। ये दोनों ही तत्व कैलोरी बर्न और फैट बर्न में मदद करते हैं, जिससे वेट लॉस तेज़ी से होता है।

ब्रेन फंक्शन में होता है सुधार
कुछ स्टडीज में यह भी पाया गया है कि ऊलांग टी पीने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। जिससे, मेमरी से जुड़ी परेशानियां और अल्ज़ाइमर्स जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

कैंसर से सुरक्षा
एंटीऑक्सीडेंट्स विभिन्न प्रकार के कैंसर्स से भी सुरक्षा देते हैं। ये तत्व ऊलांग टी में अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स् हेल्दी सेल्स को नष्ट होने से बचाते हैं और कैंसर की संभावना कम होती है।

हड्डियां बनती हैं मज़बूत
हेल्दी ऊलांग चाय का एक फायदा हड्डियों और दांतों की मज़बूती के तौर पर भी दिखता है। ऊलांग चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों और दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। खासकर, मेनोपॉज के बाद महिलाओं की बोन डेंसिटी बढ़ाने का काम करते हैं ये एंटीऑक्सीडेंट्स। इसीलिए, ऊलांग टी का सेवन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है।

स्किन प्रॉब्लम्स से राहत
ऊलांग टी पीने से स्किन भीतर से हेल्दी बनती है। जिससे, चेहरे पर हेल्दी ग्लो आता है। साथ ही इससे, एक्ज़िमा की समस्या कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
