Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
काजू खाने के फायदे ही नहीं नुकसान भी है खूब, इन लोगों को खाने से बचना चाहिए
हम में से कई लोगों को काजू खाना काफी पसंद होता है। काजू खाने के बेहद फायदे भी हैं। काजू का इस्तेमाल तो मिठाई और सब्जी की ग्रेवी में भी किया जाता है। ज्यादातर लोगों की फेवरेट मिठाई काजू की बर्फी ही होती है। स्वाद के साथ-साथ यह लोगों के स्वास्थ के लिए वरदान मानी जाती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए काजू खाना बहुत बड़ी समस्या बन सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को काजू से दूरी बनाकर रखनी चाहिए...

पेट संबंधित परेशानी
जिन लोगों के पेट संबंधित कोई परेशानी हो तो उन्हें काजू से कोसों दूर ही रहना चाहिए। काजू का सेवन करने से उनकी परेशानी पहले से ज्यादा हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को भी काजू का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें सोडियम होता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है।

माइग्रेन
माइग्रेन पेशेंट्स को भी काजू का सेवन से परहेज करना चाहिए। काजू में अमीनो एसिड होता है, जो सिर दर्द पैदा कर सकता है।

गॉलब्लैडर में स्टोन
किसी को अगर गॉलब्लैडर में स्टोन की शिकायत है तो वो भी काजू से दूर रहें। इसमें मौजूद ऑक्सलेटेस आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
मोटापा
जो लोग वजन कम करने में लगें हैं उन्हें भी काजू नहीं खाना चाहिए। बता दें, 30 ग्राम काजू में 163 कैलारी और 13.1 फैट होता है। इसके सेवन से आपका वजन तेजी से बढ़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
