Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अगर आप पीते हैं हद से ज्यादा कॉफी तो आज ही कर दे बंद, हो सकतीं हैं ये खतरनाक बीमारियां
आजकल लोगों को कॉफी बहुत पसंद होती है। दुनिया भर में लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप गर्म कॉफी के साथ करते हैं। कुछ लोग इसे पीकर ताजगी और एनर्जी महसूस करते हैं, वहीं कुछ लोग इसे स्वाद और इसके फ्लेवर के वजह से पीते हैं। अकसर हमने देखा है कि ऑफिस में काम करने के दौरान या लगातार पढ़ाई करते हुए व्यक्ति अच्छी खासी मात्रा में कॉफी पी जाते हैं। दरअसल कॉफी में कैफीन की मात्रा होने की वजह से यह नींद को छूमंतर कर देती है इसलिए ऑफिस का कोई सीरियस काम हो या फि एंग्जाइम्स का समय, ऐसी परिस्थितियों में कॉफी का सेवन पहली बात तो जरूरी लगने लगता है और दूसरा आदतन लोग पी ही लेते हैं।
कॉफी एक बीज होता है जो एक लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद उपयोग करने लायक बनता है। इसमें कैफीन, रिफ्लेविन (विटामिन B2), पेन्टोथेनिक एसिड (विटामिन B5), मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम और नियासिन भी होते हैं।
कॉफी को अगर एक सही मात्रा में लिया जाता है तो इसके कई फायदे भी हो सकते हैं. यह लिवर को स्वस्थ्य रखती है, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. लेकिन जब आप इसके आदी हो जाते हैं और इसकी जरूरत से ज्यादा मात्रा का सेवन करने लग जाते हैं तो ये कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का कारण बन जाती है। यहां हम आपको कॅाफी से होने वाले नुकसान बता रहे हैं।

नींद न आना (Insomnia)
कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन अनिद्रा का कारण बन सकता है. ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से नींद न आने या अनिद्रा की समस्या हो जाती है। कॉफी में मौजूद कैफीन आपको दिमाग के लिए उत्तेजक काम करता है और आपको नींद नहीं आती। सही तरीके से नींद आने की वजह से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा भी हो जाता है।

चिंता या घबराहट होने लगना
दिल की धड़कन को बढ़ाने का प्रमुख कारण कॉफी हो सकती है। कैफीन आपको सतर्क और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से आप को अकारण चिंता या घबराहट होने लगती है। जब आप ज्यादा कॉफी पीने के आदी हो जाते हैं तो अगर आपको ये न मिले तो आपको चिंता और घबराहट होने लगती है।

किडनी को नुकसान
कॉफी पीने से आपको बार बार पेशाब भी जाना पड़ सकता है।ज्यादा मात्रा में कैफीन आपके किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। इसे किडनी फैलियर का भी खतरा बढ़ जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक काफी में मौजूद ऑक्सलेट खून में मौजूद कैल्शियम के साथ जुड़कर कैल्शियम ऑक्सलेट बनाता है जो गुर्दे की पथरी का मुख्य कारण होता है।

हड्डियों की कमजोरी
कॉफी बहुत ज्यादा मात्रा में पीना आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। इससे हड्डियों का भुरभुरा होने और ऑस्टियोपेरोसिस होने का खतरा होता है। ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से हड्डियां भी पतली होने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
