Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन विंटर डाइट टिप्स की मदद से बनाए रखें बॉडी का हाइड्रेशन
जब ठंड का मौसम आता है, तो बॉडी को हाइड्रेट रखना काफी मुश्किल होता है। दरअसल, इस मौसम में बहुत कम प्यास लगती है और ऐसे में हम पानी काफी कम मात्रा में पीते हैं। जिससे विंटर में बॉडी के डिहाइड्रेट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कई बार विंटर में बॉडी डिहाइड्रेशन के कारण स्किन प्रॉब्लम्स, थकान, मांसपेशियों में खिंचाव और सिरदर्द हो सकता है।
हो सकता है कि आपने भी सर्दियों के मौसम में इस प्रॉब्लम को फेस किया हो। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस विंटर आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे-

हाइड्रेटिंग फूड का करें सेवन
यह सच है कि बॉडी के हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखने के लिए सिर्फ पानी पर भरोसा करना ही काफी नहीं है। खासतौर से, ठंड के मौसम में जब प्यास ही नहीं लगती है तो ऐसे में पानी पीने की इच्छा भी नहीं होती है। ऐसे में आप हाइड्रेटिंग फूड का सेवन करें। आप अपनी डाइट में ऑरेंज व स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, मौसमी सब्जियों और जड़ी-बूटियों से बने होममेड सूप भी आपको पोषण प्रदान करने के साथ-साथ हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकते हैं।

ग्रीन टी का करें सेवन
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी के सेवन से आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्रीन टी एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है, जिसका अर्थ है कि इसका अत्यधिक सेवन आपके शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को बाहर निकाल सकता है। इसलिए, दिन में केवल एक या दो कप ही ग्रीन टी का सेवन करें। इसके अलावा, गुनगुने पानी में टी बैग को सिर्फ एक या दो बार डुबोएं।

डाइट में शामिल करें हरी पत्तेदार सब्जियां
यह एक आसान तरीका है बॉडी के हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखने का। विंटर में हरी पत्तेदार सब्जियां खाना हर किसी को पसंद होता है। हालांकि, पालक जैसी हरी सब्जियों में पानी की मात्रा भरपूर होती हैं। इसलिए, अधिक हरी सब्जियां खाने से आप खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

सूप का करें सेवन
विंटर में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए सूप का सेवन भी किया जा सकता है। सीजनल सब्जियों से बनने वाले ये सूप विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। इनमें पानी की उच्च मात्रा होती है। हालांकि, जब आप सूप का सेवन कर रहे हैं तो यह अवश्य ध्यान रखें कि वह घर का ही बना हो। बाजार में मिलने वाले सूप में अजीनोमोटो सहित कुछ चीजों को मिलाया जाता है, जो आपको और भी ज्यादा निर्जलित कर सकते हैं।

लंच में दही का करें सेवन
सर्दियों में अक्सर लोग दही खाना अवॉयड करते हैं। जबकि इसमें प्रो-बायोटिक्स पाए जाते हैं तो शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। साथ ही इसके सेवन से शरीर निर्जलित भी नहीं होता है। बता दें कि एक कप दही में 75 प्रतिशत पानी होता है। यह वेट लॉस में भी मददगार है। हालांकि, विंटर में दही का सेवन करते समय यह ध्यान रखें कि हमेशा ताजा दही का सेवन करें और वह फ्रिज में रखी हुई ना हो। साथ ही, इसे लंच टाइम में ही खाएं। डिनर में इसे खाने से बचें।

इनसे बचने का प्रयास करें
जब बात बॉडी हाइड्रेशन की होती है तो आपको कुछ चीजों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। मसलन, अगर आप विंटर में बार-बार चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो अब इस आदत को छोड़ दें, क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, कोल्ड ड्रिंक व अल्कोहल का सेवन भी ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
