Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
भूलकर भी न निकालें आटे से चोकर, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
यदि आप अपना वजन कम करने के लिए कोई आसान रणनीति की तलाश कर रहे हैं तो अपने सामान्य अनाज में उच्च फाइबर प्रकार जैसे गेहूं के चोकर को शामिल करें। अधिक आहार फाइबर जोड़ने से लोगों को वजन कम करने में मदद मिल सकती है। कभी-कभी अपनी जीवनशैली और खाने की आदतों में थोड़ा सा बदलाव करके अपने वजन को कम कर सकते हैं। चोकर में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, सल्फर और आयरन जैसे कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं।
चोकर वाले आटे की रोटियाँ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चोकर के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-

आटे का चोकर खाने के फायदे
चोकर वाले आटे की रोटी खाने से भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। चोकर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए चोकर का सेवन करना फायदेमंद होता है। चोकर के आटे से बनी रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।

दिल के लिए फायदेमंद
चोकर वाला आटा हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चोकर का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है जिससे हार्टअटैक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन के लिए अच्छा
गलत खानपान के चलते आजकल हर दस महिलाओं में से एक से दो महिलाएं पाचन तंत्र की समस्या से ज़रूर परेशान रहती हैं। फ़ास्ट फ़ूड या अधिक तला हुआ भोजन आदि सेवन करना भी इसके कारण हो सकते हैं। ऐसे में वीट ब्रान आपकी मदद कर सकता है। वीट ब्रान में आटा के मुकाबले फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में पाचन को ठीक रखने में वीट ब्रान आपकी मदद कर सकता है। इसके सेवन से कब्ज आदि की समस्या को भी आप दूर कर सकती हैं।

इम्यूनिटी करें मजबूत
चोकर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। चोकर का सेवन करने से खून में इम्यूनोग्लोब्युलिन्स की मात्रा बढ़ती है। इससे टीबी और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। चोकर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या दूर होती है। दरअसल, चोकर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे एनिमिया की बीमारी दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
