Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिर्फ शराब ही नहीं ये चीजें भी लीवर को कर सकती है डैमेज, इन चीजों को खाने से करें परहेज
लीवर हमारे शरीर का जरूरी अंग होता है। ये हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालकर खून को साफ रखने में मदद करता है। अगर इसमें खराबी आ जाए, तो आपको बीमारियों का सामना करना पड़ता है जो कई बार जानलेवा होती हैं। आप भी जानिए ऐसी चीजें जिनकी वजह से लीवर को नुकसान पहुंच सकता है और इनसे बचकर रहें।

कोल्ड ड्रिंक और सोडा
कोल्ड ड्रिंक और सोडा से ये परेशानी हो सकती है। इसमें काफी मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो लीवर के लिए हानिकारक साबित होते हैं। इससे मोटापा भी बढ़ता है जिसका बुरा असर भी लीवर पर पड़ता है।

बढ़ता वजन
आपका बढ़ता वजन भी लीवर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वजन बढ़ने से बॉडी में एक्सट्रा फैट बढ़ता है, जो कई बार लीवर सेल में आकर जमा हो जाता है और इसे नुकसान पहुंचाता है। इसलिए एक्सरसाइज करें और वजन कंट्रोल करें।

पेनकिलर्स
दर्द निवारक दवाएं यानी पेनकिलर्स का भी लीवर पर काफी बुरा असर पड़ता है। अगर आप लंबे वक्त से ऐसी दवाएं खाएंगे, तो लीवर डैमेज हो सकता है। डिप्रेशन की दवा भी कई बार इसकी वजह बनती है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा खाने की गलती ना करें।

हेपेटाइटिस
हेपेटाइटिस की वजह से लीवर में सूजन हो जाता है और वो डैमेज हो जाता है। इसलिए हेपेटाइटिस का पता चलते ही इसका तुरंत इलाज कराएं। सही वक्त पर इलाज ना होने की वजह से आपको लीवर कैंसर का भी खतरा हो सकता है।

जंक फूड
इसके अलावा, फास्ट फूड भी इसकी एक बड़ी वजह है। इन्हें लंबे वक्त तक खराब होने से बचाने के लिए अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है। इससे फैट्स आपके लीवर में जाम होगा। जिससे कि लिवर की फ़ंक्शनल क्षमता खराब हो जाती है।

सिगरेट और शराब की लत
सिगरेट से भी लीवर खराब होता है। सिगरेट लीवर को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। सिगरेट के धुंए में पाए जाने वाले जहरीले केमिकल्स अंत में आपके लीवर तक पहुंचते हैं और लीवर सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा लंबे वक्त तक अधिक मात्रा में शराब पीने वाले लोगों का लीवर फेल हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
