Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Brain-Eating Amoeba Infection : कोरोना के खौफ के बीच ब्रेन ईटिंग अमीबा, ये लक्षण दिखने के बाद हो जाती है मौत
कोरोना दोबारा आने की आहट से दुनिया पहले से ही परेशान है, वहीं दूसरी तरफ नई और अननोन डिजीज आने की वजह से लोगों के अंदर खौफ छा गया है। वहीं दूसरी तरफ एक अजीबोगरीब बीमारी ने इस दुनिया में दस्तक दे दी है। इस अनयूजअल बीमारी का का नाम है 'ब्रेन-ईटिंग अमीबा'। आपके दिमाग में जो भी सवाल आ रहे हैं वो बिल्कुल सही हैं। क्या ये अमीबा दिमाग खाता है ? अमीबा ब्रेन को किस तरह से सफा चट कर जाता है ? जी हां..ये ब्रेन को खा जाता है जिससे इंसान की मौत हो जाती है। इस अमीबा का साइंटिफिक नाम नेगलेरिया फाउलेरी है। ये अमीबा गर्म और ताजे पानी और मिट्टी में भी जीवित रह सकता है।

ब्रेन ईटिंग अमीबा कहां और कैसे पाया जाता है ?
नेगलेरिया फाउलेरी एक अमीबा है। ये अमीबा मिट्टी और गर्म मीठे पानी में रहता है। ये अमीबा आमतौर पर गर्मियों में, तेजी से बढ़ता है।

ब्रेन ईटिंग अमीबा किस तरह से इंसानों को संक्रमित कर सकता है ?
नेगलेरिया फाउलेरी लोगों को उस वक्त संक्रमित करता है जब गर्म ताजा पानी, जिसमें अमीबा होता है। ये नाक से प्रवेश करता है।

इसके जोखिम कहां-कहां पर है ?
पानी से होने वाली गतिविधियों जैसे तैराकी, गोताखोरी शामिल है। वाटर स्कीइंग या नाव के पीछे टयूबिंग जैसे स्पोर्ट्स इसके जोखिम हैं।

इसमें मृत्यु दर कितनी है ?
नेगलेरिया फाउलेरी असामान्य रूप से रिपोर्ट हुआ है। इसकी मृत्यु दर 99 फीसदी है। अगस्त 2016 तक, संयुक्त राज्य अमेरिका में 2006 से 40 मामले दर्ज किए गए हैं।

नेगलेरिया फाउलेरी के संक्रमण होने के लक्षण क्या है ?
- बुखार
- सिरदर्द
- गर्दन में अकड़न
- अंत में कोमा और मौत के साथ तेजी से बढ़ने वाली बीमारी

पहला केस कहां पर रिपोर्ट किया गया है ?
नेगलेरिया फाउलेरी का पहला केस साउथ कोरिया में मिला है। इस ब्रेन ईटिंग अमीबा के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

संक्रमण होने पर क्या करें
अगर ये संक्रमण हो गया है तो बिना देर किए इलाज शुरू होना चाहिए। चिकित्सक से तुरंत परामर्श करें। भले ही डॉग्नोस केवल संदिग्ध ही क्यों ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
