Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इन सब्जियों की तासीर होती हैं गर्म, इन्हें गर्मियों में खाने से बचना चाहिए
आयुर्वेद में हमें मौसम के अनुसार खाने की सलाह दी जाती है। हर मौसम में उसी की प्रकृति के अनुसार सब्जियों को खाने से सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है। गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका हैं, इस मौसम शरीर का ताप नियंत्रण रखना बहुत जरुरी होता है। इस मौसम में शरीर की गर्मी बढ़ने से हार्मोन्स में हुए कई बदलाव की वजह से चेहरे पर मुहांसे , बवासीर और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अगर आपको भी गर्मियों में ऐसी ही किसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो आपको शरीर का तापमान बढ़ाने वाली इन खास 5 सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं शरीर का तापमान बढ़ाने वाली इन 5 सब्जियों के बारे में।
आमतौर पर शरीर का तापमान वो सब्जियां बढाती हैं जिनमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। खास बात यह है कि यह सब्जियां उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।

अदरक
अदरक में शरीर को गर्म करने का प्राकृतिक गुण पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। हालांकि अगर आप थोड़ी मात्रा में अदरक खाएंगे तो इससे नुकसान नहीं होगा और आपका स्वास्थ भी ठीक रहेगा। वहीं नियमित रूप से अधिक मात्रा में अदरक का सेवन करने से आपको कई परेशानी उठानी पड़ सकती हैं।

प्याज
भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए तकरीबन हर सब्जी में इस्तेमाल होने वाला प्याज किचन का अहम हिस्सा है। इसमें शरीर को गर्म करने का गुण पाया जाता है। खास बात यह है कि इसका अधिक सेवन करने से शरीर में हार्मोन असंतुलित भी होते हैं। प्याज में इतनी गर्मी होती है कि अगर आप इसे अपने अंडरआर्म्स में दबाकर रखेंगे तो शरीर का तापमान इतना बढ़ जाएगा कि फीवर का एहसास होने लगेगा।

लहसुन
लहसुन भोजन को स्वादिष्ट तो बनाता है लोकिन इसका ज्यादा सेवन करने से प्याज की ही तरह शरीर में की हार्मोनल इम्बैलेंस होते हैं।

पत्तेदार सब्जियां
पालक, साग जैसी पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। लेकिन इन सब्जियों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं। ये प्रोटीन ब्रेकडाउन होने पर शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। अगर आपको भी गर्मियों में ज्यादा गर्मी लगती है तो ऐसी सब्जियों से दूर ही रहें।



Click it and Unblock the Notifications