Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खाली पेट काली मिर्च और मिश्री खाने से कम होता है वजन, जानें इसके नुकसान भी
भारतीय रसोई में रखी ऐसी कई चीजें है जो रोजमर्रा की जरुरत में आने के साथ ही सेहत से जुड़ी छोटी मोटी समस्याओं को भी दूर कर देती है। ऐसी ही दो चीजें है काली मिर्च और मिश्री। काली मिर्च और मिश्री का एक साथ सेवन करने से मानसिक तनाव दूर होता है और याददाश्त भी तेज होती है। इसके अलावा इससे नींद भी नियंत्रित रहती है। काली मिर्च और मिश्री को साथ खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। पेट में गैस, कब्ज, अपच और सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए काली मिर्च और मिश्री का सेवन करना चाहिए। आइए जानते है इसके फायदे-

पाचन क्रिया के लिए अच्छी
काली मिर्च और मिश्री के सेवन से टेस्ट बर्ड्स उत्तेजित होता है, जिसके कारण हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव पेट में बढ़ने लगता है। आमतौर पर पाचन क्रिया को अच्छा रखने के लिए लोग मिश्री के साथ सौंफ के बीजों का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपके पेट में गैस है, कब्ज है, अपच की समस्या है, सूजन है या पेट फूलने की शिकायत रहती है तो आप काली मिर्च और मिश्री के मिश्रण से अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।

वेटलॉस के लिए
इस बात में कोई शक नहीं है कि काली मिर्च के सेवन से व्यक्ति की भूख बढ़ती है। लेकिन काली मिर्च को अगर मिश्री के साथ लिया जाए तो यह वजन को कम करने में मददगार है। काली मिर्च की ऊपरी परत जो होती है उसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के अंदर वसा कोशिकाओं को तोड़ते हैं। वही मिश्री पेट को स्वस्थ रखने और भूख को नियंत्रित रखने में मददगार है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो काली मिर्च और मिश्री का सेवन कर सकते हैं।

दिमाग के लिए है फायदेमंद
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आप काली मिर्च और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपनी कमजोर याददाश्त से परेशान है या मानसिक तनाव महसूस करता है तो वह काली मिर्च के साथ मिश्री का सेवन कर सकता है। ऐसा करने से मानसिक थकान दूर हो जाएगी और याददाश्त भी तेज होगी। इससे अलग इन दोनों का मिश्रण नींद को भी नियंत्रित करता है। ऐसे में दिमाग को ताजा रखने में काली मिर्च और मिश्री का मिश्रण एक अच्छा विकल्प है।

भूख बढ़ाए
काली मिर्च भूख को बढ़ाने में बेहद मददगार है। वही मिश्री भी भूख को नियंत्रित करती है। ऐसे में इन दोनों का सेवन दुबले पतले लोग जिन्हें भूख कम लगती है वह नियमित रूप से करते हैं। भूख को बढ़ाने के लिए आप काली मिर्च और मिश्री के साथ गुण के पाउडर को भी मिला सकते हैं और उसका प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं।

गले की खिचखिच करें दूर
बुखार के दौरान अक्सर व्यक्ति को गले में दर्द, खराश और खांसी की समस्याएं आने लगती है। ऐसे में अगर आप काली मिर्च के पाउडर के साथ मिश्री को मिलाएंगे और साथ में घी की कुछ बूंदे डालेंगे और बने मिश्र का सेवन करेंगे तो ऐसा करने से गले की समस्याएं दूर हो जाएंगी। बता दें कि मिश्री को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह तुरंत खांसी से आराम पहुंचाता है। वहीं काली मिर्च भी जमे बलगम को बाहर निकालती है और फेफड़ों को साफ रखती है। अगर आप मिश्री के चूर्ण के साथ काली मिर्च का चूर्ण का सेवन करते हैं तो ऐसा करने से मसूड़े भी मजबूत होते हैं। साथ ही सांसों की बदबू से छुटकारा मिल जाता है।

काली मिर्च और मिश्री से होने वाले नुकसान
अगर काली मिर्च और मिश्री की मात्रा ज्यादा हो जाए तो यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है-
1 - बता दें कि गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अपनी डाइट में इन दोनों चीजों को जोड़ने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर करें।
2 - काली मिर्च और मिश्री की अधिकता पेट को भी खराब कर सकती है।
3 - जो लोग जठरांत्र संबंधित विकारों के रोगी हैं वह काली मिर्च और मिश्री का सेवन न करें।
4 - गर्मियों में कालीमिर्च का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए वरना व्यक्ति को अनेक एलर्जी जैसे- नाक से खून, चेहरे पर लालिमा आदि का सामना करना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
