Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वर्कआउट के बाद कपड़े चेंज ना करने से होता है स्किन इंफेक्शन, बैक्टीरिया पनपने से बढ़ सकती है दिक्कत
वर्कआउट के दौरान हमारी बॉडी से खूब पसीना निकलता है और अक्सर हम में से कई लोग ऐसे होते है जो वर्कआउट के बाद पसीना सूखने का इंतजार करते हैं और उसके बाद कपड़े बदलते हैं। कई बार तो जब हम जल्दी में होती हैं तो वर्कआउट के बाद कपड़े बदलने के बजाय हम लंबे समय तक उन्हीं कपड़ों को पहने रखती हैं। हालांकि ऐसा करना आपकी स्किन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे आपकी स्किन में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बदलावों के बारे में बता रहे हैं-

शरीर से दुर्गंध आना
वर्कआउट के दौरान शरीर से दुर्गंध आना और आप उन्हीं पसीने से तर कपड़ों में रहते हैं तो शरीर से दुर्गंध आना लाजमी है। एक अच्छी कसरत के बाद आप बैक्टीरिया को उन 2 चीजों को देती हैं जो उन्हें पसंद हैं, नमी और गर्मी। तो आपके अंडरआर्म्स और अन्य जगहों पर बैक्टीरिया पनपते हैं और अगर इसे तुरंत साफ न किया जाए तो इससे दुर्गंध आती है।

रैशेज होना
चूंकि नमी और गर्मी में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। यह फंगस और जर्म्स के लिए भी उतना ही उचित हैं। ऐसे में वर्कआउट के तुरंत बाद कपडे़ चेंज ना करके आप इसे विकसित होने के लिए बढ़ावा दे रही हैं। इसके अलावा, आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप वर्कआउट के लिए सही कपड़ों का चयन करें। मसलन, योग और पिलेट्स के लिए स्ट्रेचेबल कपड़े पहनें और अन्यथा अन्य वर्कआउट के लिए ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें।

एक्ने होने की संभावना
चाहे वह आपके चेहरे, पीठ या बट पर हो, मुंहासे से निपटना कोई आसान बात नहीं है। ऐसे में आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आपकी किसी गलती से आपको एक्ने की समस्या का सामना ना करना पड़े। मसलन, वर्कआउट के दौरान आप किसी से तौलिया शेयर करने से बचें। इसके अलावा, इस्तेमाल के बाद तौलिए को चेंज करें और उपयोग से पहले उन्हें धोकर सुखा दें। अपने पसीने से लथपथ कपड़ों में रहने से भी आपके रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और मुंहासे हो सकते हैं।

स्किन का छिल जाना
वर्कआउट के बाद पसीने से तर कपड़ों में ही रहती हैं तो इससे स्किन के छिल जाने का भी डर रहता है। दरअसल, बैक्टीरिया के कारण आपको स्किन में इचिंग या खुजली होती है और ऐसे में जब आप स्किन को खुजाती हैं तो इससे स्किन में रेडनेस के साथ-साथ तेज जलन का अहसास भी होता है। इतना ही नहीं, इससे कभी-कभी स्किन छिल भी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
