Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
न्यूड (नग्न) योगा के बारे में सुना है? जानें इस अलग किस्म के योगासन को करने के फायदे और करने के तरीके
कपल योग , पॉवर योगा, बीयर योगा के बाद अब न्यूड योग काफी प्रचलित हो रहा है। देश-विदेश में इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। न्यूड योग ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति निर्वस्त्र होकर योग करता है। ये योग एक तरह से आप में आत्मविश्वास जागृत करता है।
हालांकि सोशल न्यूडिटी को मानने वाले देशों जैसे अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया आदि में न्यूड योग का ट्रेंड काफी पॉप्युलर है। वैसे तो न्यूड योग बंद कमरे में किया जाता है, लेकिन कुछ देशों में इस योग को खुले मैदान में भी किया जाता है। यही नहीं इस योगा को सीखाने के लिए कई जगह न्यूड योगा स्कूल भी संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि फिटनेस के लिहाज से करने पर इसके बहुत से फायदे भी हैं। आइए जानते है इस अलग किस्म के योगा के बारे में। न्यूड (नग्न) योग क्या है? जानें इस खास योगासन को करने के फायदे और करने के तरीके।

मन शांत होता है
न्यूड योग करने से आप मुक्त महसूस करते हैं। इस अवस्था में आप खुद को औरों से अलग महसूस करते हैं, ये मन शांत करने के साथ ही शरीर और आत्मा को जोड़ता है। अगर आप अवसाद या तनाव से जूझ रहे हैं तो खुद को एक कमरे में बंद करकर न्यूड योग का अभ्यास शुरू कर दें। ये मानसिक विकास करने के साथ आपको शांत महसूस कराएगां। अन्य योगों की तुलना में आप खुद को उतना स्ट्रैच नहीं कर पाएंगे जितना आप न्यूड योग में कर पाएंगे।

बॉडी पोस्चर में सुधार आएंगे
ऐसे कई आसन हैं जिनमें कपड़े पहनकर सही पोस्चर नहीं बनाया जा सकता है। वहीं कोई आसन अगर आप न्यूड होकर करते हैं तो आपको बेहतर लाभ मिल सकेंगे। न्यूड अवस्था में आप अपनी शरीर को जितना चाहे स्ट्रैच और मूव कर सकते हैं। ऐसा करते हुए आपको बिलकुल भी कठिनाई नहीं होगी।

बॉडी शेमिंग से मुक्ति
आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें शरीर के किसी अंग की बनावट पसंद नहीं होगी या उसमें कमी लगती होगी। ऐसी स्थिति में आप बंद कमरे में न्यूड योग करें। इससे आप अपनी शरीर के प्रति सकारात्मक छवि (Positive Image) ला सकेंगे। इस दौरान आप अपनी शरीर की बनावट को बेहतर समझ पाएंगे और खुद को धीरे-धीरे बॉडी शेमिंग का शिकार समझने से छुटकारा पाएंगे।

बढ़ता है आत्मविश्वास
न्यूड योग करते हुए आप खुद को पूरी तरह से रिलैक्स अवस्था में पाएंगे। रिलैक्स होने के बाद आपकी चिंता, थकान और अवसाद सब दूर हो जाता है। न्यूड योग को नियमित रूप से अपनाने से आप खुद को बेहतर तरह से समझने के साथ- साथ खुद को स्वीकारने भी लगेंगे। ऐसा करने से आपको आनंद की प्राप्ति होगी और इसे करने में आपका मन भी लगेगा। यह आपको खुद से प्यार करने पर मजबूर कर देगा।

चा में निखार आता है।
इस योग से आपकी बॉडी की शेप भी अच्छी होने लगती है। इस योग के नियमित अभ्यास से स्ट्रैस और अवसाद से निजात पाने और मूड अच्छा होने के बाद सुंदरता में निखार आना आम है। खासकर यह महिलाओं की फिगर भी निखरकर आता है।

कैसे करें न्यूड योग
- न्यूड योग को करने से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। अपनी शर्मिंदगी दूर करें।
- शुरूआत में आप किसी न्यूड योग क्लब में जाकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। इससे आप कई लोगों के बीच मिलकर आसनों को - समझ पाएंगे और अपनी शर्म को भी दूर कर पाएंगे।
- अगर आप अकेले योग कर रहे हैं तो सोलो पोज में रहकर ही करें।
- प्रशिक्षण में बताई गई पोजिशन में ही योग करें। गलत पोस्चर से नुकसान भी हो सकता है।
- न्यूड योग करने से पहले चटाई बिछाएं और कोशिश करें कि स्नान करने के बाद ही यह योग करें। इससे अधिक लाभ होगा।
- न्यूड योग वास्तव में शरीर और दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। यह हठयोगियों की ही देन है। इस लेख में दिए गए तरीकों को अपनाकर या प्रशिक्षक की सलाह से ही न्यूड योग करें।



Click it and Unblock the Notifications
