Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
केरल में शिगेला संक्रमण से दहशत, जानें लक्षण और इलाज
कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे केरल के लिए अब शिगेला संक्रमण एक नई चुनौती बनकर सामने आया है। शिगेला (Shigella) नाम का यह संक्रामक रोग उत्तरी केरल के हिस्सों में फैल रहा है। इतना ही नहीं केरल में 11 साल के एक बच्चे की मौत भी इस वायरस की वजह से हो गई है। इस नई आफत को देखते हुए केरल सरकार ने अडवाइजरी जारी की है। शिगेला संक्रमण का मुख्य लक्षण दस्त को करार दिया जा रहा है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. शैलजा ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने की गुजारिश की है।

कैसे फैलता है?
इस संक्रामक बीमारी के प्रदूषित पानी की वजह से फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह बीमारी ज्यादातर बच्चों को ही चपेट में लेती है। दूषित पानी पीने या बासी भोजन का सेवन करने से व्यक्ति शिगेला संक्रमण की चपेट में आ सकता है। ये वायरस अत्यधिक संक्रामक है और इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि एक ही शौचालय का उपयोग करने के बाद भी यह संक्रमण दूसरे में फैल जाए।

लक्षण
इसके कारण पेट दर्द, दस्त और बुखार की समस्या पैदा हो जाती है। यह एक वैश्विक समस्या है, जो ज्यादातर विकासशील देशों में संक्रमण का कारण बनती है। इस बैक्टीरियल संक्रमण से किसी भी उम्र के लोग संक्रमित हो सकते हैं लेकिन बच्चों को खतरा ज्यादा है। केरल में ज्यादातर बच्चे ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को ऐसे व्यक्ति के साथ यौन संबंध ना बनाने की सलाह दी है, जो हाल ही में शिगेला संक्रमण से उबरा हो।

बचाव का तरीका
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण पानी और भोजन के जरिए फैल सकता है। अच्छी साफ-सफाई रखने पर इसको फैलने से रोका जा सकता है।' स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने लोगों को केवल उबला हुआ पानी पीने और व्यक्तिगत स्वच्छता की आदत विकसित करने को कहा है।



Click it and Unblock the Notifications
