Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Covid Vaccine: जानिए वैक्सीनेशन से पहले क्या खाएं और क्या नहीं?
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में कोहराम मचा रखा है। इस बीच केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। वैक्सीन लगवाने के बाद आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट न हो इसमें आपकी डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना का टीका लगवाने से पहले और टीका लगवाने के बाद आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में जानना बेहद जरूरी है।

खूब पानी पीने की सलाह
अगर आप कोविड का टीका लगवाने जा रहे हैं तो नियमित रूप से खूब पानी पीएं, तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें जिससे वैक्सीन की वजह से होने वाले साइड इफेक्ट्स की आशंका को कम किया जा सके।

शराब से बनाएं दूरी
वैक्सीन लगने के बाद शराब का सेवन बिल्कुल न करें क्योंकि इसकी वजह से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या हो सकती है जिसकी वजह से वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं। अल्कोहल रिसर्च नाम के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी की मानें तो टीका लगवाने के बाद शराब पीने से आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।

इन चीजों से करें परहेज
ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी की मानें तो कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद आपको सैचुरेटेट फैट और कैलोरीज से भरपूर प्रोसेस्ड फूड से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। जर्नल ऑफ क्लिनिकल स्लीप मेडिसिन की एक स्टडी की मानें तो कोरोना का टीका लगवाने के बाद बहुत ज्यादा मीठी और चीनी वाली चीजों से भी दूर ही रहें। नहीं तो स्ट्रेस और एंग्जाइटी हो सकती है साथ ही नींद में भी दिक्कत आ सकती है।

इन चीजों को खाने की सलाह
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद जहां तक संभव हो स्वस्थ और संतुलित डाइट का सेवन करें। इसमें साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें जिससे आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बना रहे। अमेरिका के सीडीसी (सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) की मानें तो कुछ लोगों को वैक्सीन के बाद बेहोशी जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं। ऐसे में भरपूर पानी पीने और हेल्दी डाइट का सेवन करने से एंग्जाइटी और बेहोशी जैसी दिक्कतों को रोका जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
