Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
जोड़ों के दर्द को 1 घंटे में छूमंतर कर देता है पत्तागोभी के पत्ते, जानें कैसे और अन्य फायदे
पत्तागोभी या बंदगोभी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। वजन कम करने से लेकर अर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए पत्तागोभी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। जी हां, पत्तागोभी की पत्तियां जोड़ों में दर्द सहित कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। इसमें मौजूद फोलेट, फाइबर, तांबा, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन बी1, विटामिन बी, सी जैसे कई तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पैंटोथेनिक एसिड, फॉस्फोरस और नियासिन भी होता है। इसके इस्तेमाल से आप पैरों में मोच, खिंचाव,सूजन, चोट, अल्सर, आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।

जोड़ों में दर्द से मिलेगी राहत-
पत्तागोभी जोड़ों में दर्द से आपको तुरंत राहत दिला सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी के पत्तों को एक-एक करके निकाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से धो लें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक एल्युमिनियम फॉइल में इन पत्तों को लपेट लें और इसे कुछ मिनटों तक गर्म करें।

घाव पर सूजन
अगर आपके शरीर पर किसी तरह चोट लगने की वजह से सूजन आ गई है, सूजन वाले स्थान पर पत्तागोभी के फ्रेश पत्ते अच्छी तरह से लपेट लें और इसे बैंडेज की मदद से बांध लें। इससे सूजन की समस्या खत्म हो जाएगी।

थायरॉयड ग्रंथि
गले के निचले हिस्से में थायरॉइड ग्रंथि होता है, जो पाचन तंत्र के लिए हार्मोंस पैदा करने का कार्य करती है। अगर इस ग्रंथि में आपको किसी तरह की समस्या आती है या फिर यह सही से कार्य नहीं करता है, तो पत्ता गोभी के पत्तों का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने के लिए रात में गर्दन पर पत्तागोभी की पत्तियों को लपेट लें और उसे किसी चीज की मदद से ढक लें। सुबह तक आपकी समस्या कम हो जाएगी।

सिर में दर्द भी कम करें
अगर आपको सिर दर्द की समस्या काफी होती है, तो रात में सोते समय पत्तागोभी को अपने सिर पर रखें। इसे किसी चीज से बांधकर सो जाएं। ऐसा करने से सिर दर्द की समस्या गायब हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
