Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
चेहरे पर पिंपल्स होने का पेट से क्या कनेक्शन है? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
Pimples On Face: आजकल किसी भी उम्र में चेहरे पर पिंपल्स व मुंहासे आना एक आम समस्या बन गई है। चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई इस समस्या से परेशान रहता है। ऐसे में, कई लोग अपने चेहरे के मुंहासे को कम करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, अब यह सवाल उठता है कि आखिर चेहरे पर मुंहासे आना क्या वाकई सिर्फ त्वचा की समस्या है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। कुछ लोगों का ऐसा मानना होता है कि चेहरे पर मुंहासे आना त्वचा की समस्या नहीं, बल्कि यह समस्या कहीं ना कहीं पेट के खराबी से जुड़ी है। आइए, जानते हैं चेहरे पर मुहांसे और पेट का क्या संबंध है -

चेहरे पर मुंहासे और पेट का क्या संबंध है?
आयुर्वेद के अनुसार, चेहरे पर मुंहासे आना कहीं ना कहीं पेट की खराबी से संबंधित हो सकता है। अगर आपका वात और पित्त संतुलन में नहीं है, तो इसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखाई देता है और आपके चेहरे पर मुंहासे आने शुरू हो जाते हैं। जिनके शरीर में वात और पित्त बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, उन्हें अक्सर ही चेहरे पर मुंहासे की समस्या होती है। इसके साथ ही, हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं। ऐसे में, महिलाओं को पीरियड्स भी बहुत ज्यादा समस्या होने लगती है।
बाहर का ऑयली खाना
अगर आप बाहर का बहुत ज्यादा तेल मसाले वाला खाना खाते हैं, तो इससे भी आपके चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। साथ ही, यह आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है। अगर आप अपने चेहरे से हमेशा के लिए मुंहासे को दूर करना चाहते हैं, तो घर का ताजा व स्वस्थ खाना ही अपनी डाइट में शामिल करें।
बढ़े वात और पित्त को कैसे ठीक करें?
वात और पित्त को ठीक करने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप अपने वात और पित्त को ठीक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने जीवनशैली में बदलाव करना होगा। वात और पित्त को ठीक करने के लिए ऐसे भोजन का सेवन करें, जो आपके पेट को ठंडक प्रदान करता हो। साथ ही, जल्दी पचने वाला ताजा खाना चाहिए। बढ़े हुए पित्त को ठीक करने के लिए अपनी डाइट में घी, दूध, चावल, मूंग दाल, लौकी, तोरी, खीर, तरबूज आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, बहुत तीखा, खट्टा, तला-भुना, ज्यादा नमक, चाय-कॉफी और शराब का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, डेली एक्सरसाइज, समय पर खाना और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है
मुंहासे को ठीक करने के घरेलू उपाय
मुंहासे को ठीक करने के लिए आप अपने जीवन शैली में बदलाव के साथ-साथ कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा मुंहासे हो गए हैं, तो आप नीम की पत्तियों को पीसकर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे को तेजी से कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं, यह चेहरे को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ मुंहासे को कम करने में भी मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications