Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नीम के पानी से नहाने से दूर हो जाएंगी ये 5 गंभीर समस्याएं, जानिए....
क्या जानते है कि कुछ ऐसी भी चीजे है जिनको अगर आप अपने नहाने के पानी के साथ इस्तेमाल करेंगे तो आपकी आधी बीमारियां बिना दवा के ही ठीक हो जाएगी।
नीम ऐसा ही एक औषधीय पौधा है जिसके हर हिस्से से शरीर को कुछ न कुछ फायदे हैं।
अगर आज तक आपने नीम के पानी से कभी स्नान नहीं किया है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि नीम के पानी से नहाने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते हैं...

औषधि की तरह काम करता है
नीम के पत्तियों में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जिस वजह से यह एकदम औषधि की तरह काम करता है।
अगर आप स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से परेशान हैं तो नीम के पानी से नहाने से ये दिक्कतें एक दो दिन में ही ठीक हो जाती हैं।
चिकन पॉक्स से पीड़ित मरीजों को भी नीम के पानी से नहाने की सलाह दी जाती है जिससे वे जल्दी ठीक हो सकें।
इसके लिए पानी में कुछ नीम की पत्तियां डालकर उसे उबाल लें और फिर उस पानी को नहाने के पानी में मिलाकर नहायें।

पिंपल्स के दागों को हटाते है
अगर आपके चेहरे पर बार बार मुहांसे या ब्लैकहेड्स निकल जाते हैं तो उससे आराम पाने के लिए भी आप नीम वाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम के पानी का एक और फायदा है कि जब ये पिम्पल्स को हटाते हैं तो कोई दाग भी नहीं बचता है। इसलिए आप हफ्ते में तीन चार दिन नीम के पानी से अपना चेहरा साफ़ करें।

पसीने की दुर्गन्ध से मुक्ति
जिन लोगों के शरीर से पसीने की तेज दुर्गन्ध आती है उन्हें भी नीम के पानी से नहाना चाहिए।
आमतौर पर ये दुर्गन्ध शरीर के कुछ नमी वाले हिस्सों में बैक्टीरिया पनपने के कारण होती है।
इसलिए अगली बार जब आपको लगे कि आपके शरीर से बदबू आ रही है तो तुरंत नीम के पानी से नहा लें।

डैंड्रफ से छुटकारा
जिन लोगों के बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है वे भी इससे छुटकारा पाने के लिए नीम के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम के पानी से बाल धुलने से ना सिर्फ रुसी से छुटकारा मिलता है बल्कि इससे आपके बालों की शाइनिंग भी बढ़ जाती है।

आंखों के लिए है ये फायदे
उबले हुए नीम के पानी से नहाने से आंखों से जुड़े इन्फेक्शन से भी आराम मिलता है।
इसलिए अगर आपको कंजक्टीवाइटिस की समस्या हुई है या आंखों में किसी तरह की जलन हो रही है तो आप नीम के पानी से नहाकर इसं समस्याओं से आराम पा सकते हैं।

नीम के पानी को कैसे तैयार करें
अपने आस पास किसी नीम के पेड़ से ढेर सारी पत्तियां तोड़ लायें और इन पत्तियों को पानी से साफ़ कर लें। एक बड़े बर्तन में पानी को उबालें और जब पानी उबलने लगे तो इसमें नीम की पत्तियां डाल दें।
पत्तियां डालने के बाद कम से कम इसे पांच मिनट तक उबालें फिर पानी का रंग हल्का पीला हो जायेगा और उसमें से तीखी महक आने लगेगी। अब आंच बंद कर दें और पत्तियों को छानकर अलग कर लें।
अब इस बचे हुए पानी को अपने नहाने के पानी में मिलाकर उसका तापमान नहाने लायक कर लें और फिर इस पानी से नहायें। बेहतरीन परिणाम के लिए रोजाना इस पानी से नहायें।



Click it and Unblock the Notifications
