Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
National Doctors Day: दुनियाभर में अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है डॉक्टर्स डे, जानिए कौनसे देश में कब मनाते
Doctors day 2023: नेशनल डॉक्टर्स डे हर वर्ष 1 जुलाई को भारत में मनाया जाता है। यह दिन उन चिकित्सकों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है जो अपने रोगियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। वैसे आपको बता दें कि डॉक्टर्स डे अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाया जाता है।
ये दिन डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है। उनका जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था और इसी दिन 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी। बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक होने के साथ-साथ एक सम्मानित डॉक्टर भी थे, जिन्हें 4 फरवरी, 1961 को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। बिधान चंद्र रॉय चिकित्सक होने के साथ पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। हर साल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है। यहां जानिए भारत समेत अन्य देश नेशनल डॉक्टर्स डे कब मनाते हैं।

ईरान
ईरान में डॉक्टर्स डे 23 अगस्त को मनाया जाता है। जोकि वहां के महान डॉक्टर एविसेना का जन्मदिवस था।
अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 30 मार्च को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। कहा जाता है कि 30 मार्च 1842 को जेफरसन, जॉर्जिया में डॉ. क्रॉफोर्ड लॉन्ग ने ईथर का उपयोग एक मरीज जेम्स वेनेबल को एनेस्थेटाइज करने के लिए किया था और उसकी गर्दन से एक ट्यूमर को बिना दर्द के काट दिया था।
चीन
चीनी चिकित्सक दिवस 19 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन चीन में राष्ट्रीय अवकाश होता है। नेशनल डॉक्टर्स डे के लिए इस तारीख का चुनाव पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन आयोग द्वारा 2016 में चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य और कल्याण सम्मेलन में किया गया था।
नेपाल
नेपाल में हर वर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस नेपाल मेडिकल एसोसिएशन की स्थापना हुई थी तभी से हर वर्ष इस दिन को डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है।

कनाडा
कनाडा में 1 मई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। कनाडा में अभ्यास करने वाली पहली महिला चिकित्सक डॉ. एमिली स्टोव की मान्यता में कनाडाई मेडिकल एसोसिएशन द्वारा इस तिथि का चयन किया गया था।
मलेशिया
मलेशिया में हर साल 10 अक्टूबर को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इसे पहली बार 2014 में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन मलेशिया द्वारा लॉन्च किया गया था।
क्यूबा
क्यूबा में कार्लोस जुआन फिनले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 3 दिसंबर को छुट्टी के रूप में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। कार्लोस जे. फिनेले क्यूबा के एक चिकित्सक और वैज्ञानिक थे जिन्हें पीत ज्वर अनुसंधान में अग्रणी के रूप में मान्यता प्राप्त थी।
ब्राजील
ब्राजील में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन कैथोलिक चर्च सेंट ल्यूक का जन्मदिन होता है. सेंट ल्यूक एक डॉक्टर थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications