किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा

Which Vitamin Deficiency Causes Dizziness: क्या आपको भी बार-बार चक्कर आते हैं या कई बार धुंधला दिखाई देता है? अगर हां, तो इसे सिर्फ थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। दरअसल, शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी के कारण भी चक्कर आने और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए, पुणे स्थित डीपीयू सुपर स्पेशलटी अस्पताल की चीफ डायटीशयन समीक्षा चोरडया से जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं और इसकी कमी को कैसे पूरा करें?

Vitamin Deficiency Causes Dizziness

विटामिन-बी12

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर चक्कर आने के साथ कमजोरी और थकान भी महसूस हो सकती है। इसकी कमी पूरी करने के लिए डाइट में दूध, दही, पनीर और मछली जैसे खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं।

विटामिन-डी

विटामिन-डी की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और लगातार थकान महसूस हो सकती है। इसके कारण कई बार चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। इसकी कमी पूरी करने के लिए रोजाना करीब 20 से 25 मिनट धूप लेना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा दही, फैटी फिश और अंडे की जर्दी को डाइट में शामिल करें।

विटामिन-सी

विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी होने पर एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है, जिससे कमजोरी और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है। इसके लिए संतरा, नींबू, आंवला और शिमला मिर्च जैसे विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।

विटामिन-ए

विटामिन-ए की कमी का असर आंखों पर पड़ सकता है। विटामिन-ए की कमी होने पर व्यक्ति को अक्सर धुंधला दिखाई देता है, जिसके कारण उसे चक्कर और कमजोरी जैसा भी महसूस होता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में टमाटर, चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Sunday, September 20, 2026, 10:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion