Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान
Who Should Not Eat Cucumber: खीरे का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरे का सेवन लोग सलाद से लेकर रायते के रूप में करते हैं। खीरे में 80 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। खीरा न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि वजन घटाने में भी मददगार होता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों के लिए खीरे का सेवन का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए खीरे का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि किन लोगों को खीरा नहीं खाना चाहिए?

गैस और ब्लोटिंग से परेशान लोग
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें खीरे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें कुकुरबिटासिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो पेट में गैस और ब्लोटिंग का कारण बन सकता है। ऐसे में, अगर आपको पहले से ही गैस और पेट फूलने की समस्या है, तो खीरे का सेवन करने से बचें।
सर्दी-जुकाम से परेशान लोग
सर्दी-जुकाम या खांसी की समस्या से जूझ रहे लोगों को खीरा का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, खीरे की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से बलगम और कफ की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में, जिन लोगों को सर्दी-खांसी या साइनस की समस्या है, उन्हें खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।
पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग
जो लोग कमजोर पाचन या पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें खीरे का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है।। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द, ऐंठन और भारीपन की समस्या हो सकती हैं। ऐसे में, कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
यूरिन से जुड़ी समस्या
जिन लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो, उन्हें खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। जाने की इच्छा महसूस होती है। दरअसल, खीरा प्राकृतिक रूप से मूत्रवर्धक होता है, जिससे बार-बार यूरिन आने की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को खीरे का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण उन्हें शरीर में खुजली, चकत्ते, सूजन और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को खीरे से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications