Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सर्दियों में इन कारणों से नसों में जमने लगता है कोलेस्ट्रॉल, जानें इसे कंट्रोल करने के उपाय
High Cholesterol In Winter: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। ठंड हवाएं, गिरते तापमान और मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसका एक मुख्य कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा एक पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह नसों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे हमारी कुछ गलत आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। यदि समय रहते इन गलतियों को सुधारा न किया, तो सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या कारण हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें?

गलत खानपान
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक मुख्य कारण हमारा गलत खानपान है। सर्दियों में भूख ज्यादा लगती है, जिससे हम अधिक खाते हैं। इसके अलावा, सर्दियों में लोग परांठे, पकौड़े, तली-भुनी चीजों और मीठे पकवानों का ज्यादा सेवन करने लगते हैं। इनमें सैचुरेटेड और ट्रांस फैट मौजूद होता है, जिसके कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
फिजिकल एक्टिविटी कम होना
सर्दियों में ठंड ज्यादा होने के कारण ज्यादातर लोग वॉक और एक्सरसाइज करना भी छोड़ देते हैं। सर्दी के मौसम में फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो जाती है, जिसके कारण शरीर के अंदर से सोडियम नहीं निकल पाता है। इसके कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती है और नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। जिस वजह से लोगों का कोलेस्ट्रॉल और बीपी बढ़ने लगता है।
सिगरेट और शराब का सेवन
जो लोग धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करते हैं, उन्हें हार्ट डिजीज का खतरा अधिक होता है। दरअसल, इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है और नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। इसके कारण हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के उपाय
ओमेगा-3 युक्त फूड्स का सेवन
सर्दियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त फूड को शामिल करें। इसके लिए आप ड्राई फ्रूट्स, अलसी के बीज, चिया सीड्स, एवोकाडो और मछली आदि का सेवन कर सकते हैं।
एक्सरसाइज करें
सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना 30-40 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। इससे वजन कंट्रोल रहेगा और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।
तले-भुने और मीठे खाने से करें परहेज
सर्दियों में हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए तली-भुनी और मीठी चीजों का सेवन कम करें। दरअसल, इन चीजों में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
