Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
क्या तरबूज का सफेद हिस्सा खा सकते हैं? कब्ज और वेट लॉस समेत इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
Benefits Of Watermelon Rind: गर्मियां आते ही लोग ठंडक देने वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने लगते हैं। गर्मियों में मौसम में तरबूज सबसे पसंदीदा फलों में शामिल होता है। ठंडा, रसीला तरबूज न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। लेकिन अक्सर लोग इसका सिर्फ लाल हिस्सा ही खाते हैं और सफेद भाग को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि तरबूज का यह सफेद हिस्सा भी पोषण से भरपूर होता है और सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं तरबूज का सफेद हिस्सा खाने के फायदों के बारे में -

लाल हिस्से से ज्यादा फाइबर
तरबूज का सफेद हिस्सा अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन पोषण के मामले में यह भी कम नहीं है। जहां लाल गूदे में पानी और अन्य पोषक तत्व भरपूर होते हैं, वहीं सफेद हिस्से में फाइबर की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा पाई जाती है। यही कारण है कि यह पाचन को बेहतर बनाने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है।
सफेद हिस्से में खास पोषक तत्व
तरबूज के सफेद भाग में सिर्फ फाइबर ही नहीं, बल्कि कुछ जरूरी अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। इनमें सिट्रुलिन प्रमुख है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और मांसपेशियों को सपोर्ट करने में मदद करता है। यह तत्व लाल गूदे की तुलना में सफेद हिस्से में ज्यादा मात्रा में मिलता है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।
लाल हिस्से से कम शुगर
सफेद हिस्से की एक खास बात यह है कि इसमें शुगर की मात्रा लाल हिस्से से कम होती है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या डायबिटीज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। फाइबर अधिक होने की वजह से यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और ओवरईटिंग से भी बचाता है।
स्वाद में अलग और कुरकुरा
जहां तरबूज का लाल हिस्सा रसीला और मुलायम होता है, वहीं सफेद भाग थोड़ा कुरकुरा होता है। इसमें हल्की मिठास के साथ हल्की खटास भी होती है, जो इसे अलग स्वाद देती है। कुछ लोगों को इसका यही टेक्सचर और स्वाद ज्यादा पसंद आता है।
क्या इसे डाइट में शामिल करना चाहिए?
अगर सही मात्रा में खाया जाए तो तरबूज का सफेद हिस्सा भी आपकी डाइट का हिस्सा बन सकता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन जिन लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानी रहती है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। कुल मिलाकर, इसे फेंकने के बजाय समझदारी से इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
