Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
मोटापा कम करना है तो नाश्ते में खाएं भरपेट अमरूद, फिर देंखे कैसे होगा वजन कम
आज कल लोग मोटापे से काफी परेशान रहते हैं, जिसके चलते वे ऐसी-ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो कि काफी बेस्वाद होती हैं। लेकिन आज हम आपके लिये एक अच्छी खबर ले कर आए हैं और वो है कि आप अमरूद खा कर अपना मोटापा काफी कम कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में जम कर मिलने वाले इस फल से आप सभी परिचित होंगे। अमरूद पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर भगाने में बेहद कारगर होता है। सर्दियों के मौसम में अमरूद, फलों का बादशाह होता है।
सस्ते होने के साथ - साथ इसमें स्वास्थ्य के लिए कई लाभदायक गुण भी होते हैं। बहुत ही कम लोंगो को यह बात पता है कि अमरूद में विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट भरे हुए होते हैं जो कि स्किन के लिये काफी फायदेमंद होते हैं। आप सोंच रहे होंगे कि अमरूद खाने से भला वेट लॉस कैसे मुमकिन है।

तो यह जान लीजिये कि अमरूद लो कैलोरी फूड होता है जिसको खाने से पेट तो भर ही जाता है साथ में कैलोरीज़ भी नहीं बढ़ती। तो अब से अगर आपको वजन कम करने के लिये कोई आहार ना मिल रहा हो तो आप अमरूद को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
अमरूद में ढेर सारा मैगनीज़ पाया जाता है जो बॉडी को खाए गए आहार से प्रोषक तत्वों को सोखने में मदद करता है। इसमें फोलेट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि महिलाओं और पुरुषों में फर्टिलिटी बढाने का काम करते हैं।
अमरूद, ब्लड प्रेशर को नार्मल रखने में मदद करता है। अगर आप केला खाने के शौकीन हैं तो, केले में भी समान मात्रा का पोटैशियम पाया जाता है जितना कि अमरूद में। यह आपकी स्किन के लिये भी अच्छा होता है क्योंकि इसमें 80% तक पानी होता है जो कि स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

आखिर मोटापा घटाने में कैसे मदद करता है अमरूद
अमरूद में ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। प्रोटीन और फाइबर दोंनो ही एक साथ खाने से पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप मोटापा बढाने वाले आहार से दूर रहते हैं। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जो कि मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करता है।

शुगर की मात्रा होती है कम
ऐसे अमरूद जो अभी हरे ही हों, उनमें ज्यादा मात्रा में शुगर नहीं होती है। अमरूद में घुलनशील फाइबर होता है जो कि प्रतिदिन के हिसाब से 12% तक दिन में लेना जरुरी होता है।

पेट रखे ठीक
अमरूद को किसी भी तरह खाएं, यह आपके पेट के लिये अच्छा होगा। इससे पाचन क्रिया सही रहती है। अगर पेट ठीक रहेगा तो मोटापा भी काफी जल्दी सही होगा।

लो कैलोरी
इसमें काफी कम कैलोरी पाई जाती है। 100 ग्राम अमरूद में केवल 52 कैलोरीज़ और थोड़ा सा फैट होता है। यह निगेटिव कैलोरी फूड होता है।
कम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है
शरीर में मोटापे की मुख्य वजह बॉडी का कोलेस्ट्राल होता है। अमरूद में मौजूद तत्व शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम कर देते हैं जिससे मोटापा घट जाता है। तो अगली डाईटिंग शेड्यूल में अमरूद को शामिल करना न भूलें।
आहार में कैसे शामिल करें अमरूद
आप इसे ब्रेकफास्ट या स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। इसे खाने से पहले इस पर कला नमक छिड़े या फिर नींबू भी निचोड़ कर खा सकते हैं। इससे आपकी बॉडी पूरा पोषण सोख लेगी। या फिर आप चाहें तो इसे स्मूदी के तौर पर भी पी सकते हैं। अमरूद को सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
