Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गर्मियों में क्यों पहनने चाहिए सूती कपड़े, 7 वीं क्लास का बच्चा भी जानता है जवाब, आप भी जानिए यहां
मौसम विभाग ने हीटवेव से बचने के लिए जारी चेतावनी में सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। गर्मियों में सूती कपड़े पहनने के कई सारे फायदे होते हैं। गर्मियों में इससे हल्का और कम्फर्टेबल कपड़ा कोई भी नहीं है।
कपास से सूती फाइबर बनाए जाते है। ये बहुत नरम और आरामदायक होते है। सूती कपड़े या नेचुरल फैब्रिक के गुण गर्मियों के इस्तेमाल के लिए बेहतरीन होते है। सूती कपड़े में हाइपोलेरगेनिक भी है।

जिससे सूती के कपड़े त्वचा में नमी बरकरार रखने में, गर्म हवा से बचाव करने में और सांस लेने में सुविधा जैसी कई परेशानियों से राहत देने में कारगर है।
गर्मी में सूती कपड़े पहनने से शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, इस बारे में सातवीं और नौंवी क्लास के साइंस बुक में कई जवाब मिल जाएंगे यानी बच्चें भी इसके फायदे जानते हैं, तो आप भी जानिए।
नमी रखें बरकरार
सूती कपड़े हमारे शरीर के नमी को कंट्रोल में रखता है। कॉटन कपड़े में हवा आराम से आती जाती रहती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है। इससे आपके शरीर पर नमी कंट्रोल में रहती है।
घमौरियों से बचाएं
सूती कपड़ा, शरीर के पसीने को आसानी से सोख लेता है, जिससे रैशेज और घमौरी होने की संभावना कम रहती है। इसके अलावा कॉटन कपड़ा आपको ठंडक महसूस कराता है। जिससे आपको जलन, खुजली और चुभन नहीं होती है।
सनबर्न से बचाव करें
गर्मियों में टैनिंग की समस्या बहुत ही आम है। इससे बचने के लिए आप कॉटन फैब्रिक का इस्तेमाल कर सकते है। ये स्किन को ठंडक देने के साथ तेज धूप की मार से भी बचाता है।

स्किन रेडनेस होंगे कम
भीषण गर्मी या तेज धूप में पॉलिस्टर या सिंथेटिक कपड़े पहनते है तो आपकी स्किन पर रेडनेस की समस्या हो जाती है, इसलिए इन कपड़ो की बजाय आप सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें। आप अपना तौलिया और रूमाल भी सूती कपड़े का ही रखें। यह आपके स्किन के लिए बेहद अच्छा होगा।
पहनने में भी कम्फर्टेबल
सूती कपड़े में प्राकृतिक सेल्युलोसिक फाइबर होता है, जो वजन में हल्का होता है और जो पहनने में भी काफी कम्फर्टेबल होता है। इसके अलावा इनकी खासियत ये होती है कि ये लंबा चलते हैं।
स्किन इंफेक्शन का डर नहीं
कॉटन स्क्नि फ्रैंडली फैब्रिक है और हाइपोएलर्जेनिक है। इसमें मौजूद स्किन फ्रैंडली गुण हमें बैक्टीरिया और फंगस से बचाते हैं। यह एलर्जी प्रतिक्रियाओं की तीव्रता को कम करता है। इसलिए, जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव है और बच्चों की सॉफ्ट स्किन के लिए गर्मियों में सूती कपड़े ही उपयुक्त हैं। पसीना आने पर भी सूती कपड़े से किसी तरह के रैशेज नहीं होते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
