Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
न करें अनदेखा स्तन की गांठ को
स्तन कैंसर, स्तन के ऊतकों पर होता है, खासतौर पर दुग्ध नलिकाओं में। स्तन में गांठ का होना ब्रेस्ट कैंसर का एक बहुत ही आम लक्षण होता है। यह किसी भी उम्र की महिला को हो सकता है। इसमें स्तन के अंदर गांठ सूज जाती है, जो कि साफ दिखाई पड़ने लगती है। फाइब्रोसिस्ट में बदलाव, मिल्क सिस्ट, लीपोमा और गांठ, स्तन में गांठ पड़ने का आम कारण है। आइये जानते हैं इसके जोखिम और बचाव के बारे में।

यह कब जोखिम भरा होता है?
- यदि स्तन में झुर्रियाँ पड़ जाएं और वह लाल हो जाए
- बिना किसी चोट के स्तन पर खरोंच पड़ जाए
- ब्रेस्ट में दर्द होने लगे
- निप्पल अंदर धंस जाए
- निप्पल से खून आने लगे
- ब्रेस्ट में दर्द और बुखार आना
कैसे करें इलाज?
शरीर में जब आयोडीन, विटामिन बी -6 और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी जो जाती है तो इस वजह से स्तन में गांठ पड़ने लगती है। अपने आहार में हाई फाइबर की चीजे प्रयोग कीजिये। बींस, पत्तागोभी, लहसुन, साबुत अनाज और अलसी का तेल इस्तमाल में लाएं क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा फाइबर पाया जाता है और यह ब्रेस्ट के लिये बहुत अच्छे माने जाते हैं। साथ ही ऐसे आहार जो लीवर के लिये अच्छे हैं, जैसे प्याज, गाजर, चुकअंदर, नींबू, गोभी और ब्रॉक्ली को शामिल करें। इसके अलावा रोजाना व्यायाम करें, जिससे शरीर में खून का प्रवाह बना अच्छी तरह से बना रहे। ब्रेस्ट की गांठ को दूर करने के लिये रोजाना खूब सारा पानी पिएं।
बचने के लिये क्या करें?
कैफीन उत्पादों, शराब और वसायुक्त भोजन से बचें। सबसे अच्छा होगा कि आप प्राकृतिक डियोड्रेंट लगाएं ना कि बाजार में मिलने वाला। यह पसीने को पसीने की ग्रंथि से निकलने से रोकता है और सीधा ब्रेस्ट की ओर मोड देता है, जिससे आगे के वर्षों में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना सबसे ज्यादा बढ जाती है।
हमेशा फिट ब्रा ही पहने क्योंकि ज्यादा कसी फ्रा रिस्की हो सकती है। यह ब्रेस्ट का ब्लड सर्कुलेशन रोक देती है जिससे धीरे-धीरे गांठ पड़ने लगती है। सोने से पहले हमेशा अपनी ब्रा को खोल कर ही सोंए।
स्तन की गांठ किसी भी उम्र में दिखाई पड़ना शुरु हो सकती हैं इसलिये जब भी आपको इसके लक्षण दिखें, तो आप अपने डॉक्टर से मिलने में बिल्कुल भी देरी न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
