Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
आज की महिलाएं झेलती हैं ये खतरनाक बीमारियां
जब बात महिलाओं की होती है, तब वह आराम से हर बीमारी को नजरअंदाज कर देती हैं। यही कारण है कि आज दुनियाभर में महिलाओं को ही सबसे ज्यादा भयंकर बीमारी का समाना करना पड़ रहा है। ऐसी कुछ बीमारियां हैं, जो अगर जल्द पहचान में न आइ तो उनसे जान को खतरा पैदा हो जाता है। इसलिये अच्छा होगा कि कोई भी बीमारी का अंदेशा होने पर जल्द से जल्द उसकी समस्या का समाधान कर लें। आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे की महिलाओं में कौन-कौन सी बीमारियों का प्रकोप छाने लगा है, जिससे आप उसके प्रति अभी से ही सवधान हो जाएं।

महिलाओं की बीमारियां
1. ऑस्टियोपोरोसिस- ऑस्टियोपोरोसिस का नाम तो आपने सुना ही होगा, अगर नहीं तो यह हड्डी की एक अवस्था होती है जिसमें हड्डियाँ उम्र के साथ मुलायम हो कर चिटकने लगती हैं। इसका ट्रीटमेंट थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि जब तक किसी औरत को इस बीमारी के बारे में पता चला है, तब तक बहुत देर हो जाती है। इसकी समस्या कैल्शियम की कमी से होती है लेकिन अगर आप नियमित रुप से व्यायाम करें और कैल्शियम लें, तो आप इससे बच सकती हैं।
2. हार्ट अटैक- महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले हार्ट अटैक के लक्षण बहुत ही अलग होते हैं। वैसे तो ये कम ही सुना गया है कि किसी भी महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई हो। लेकिन फिर भी इस बीमारी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये। आज की भाग-दौड़ भरी लाइफ में महिलाएं भी इस बीमारी की ओर बडी तेजी से बढ़ रहीं हैं।
3. डिप्रेशन- बताया जाता है कि महिला जब चालीस के पास पहुंचती है, तब उसमें हार्मोनल चेंज दिखने लगते हैं। यही हार्मोनल चेंज एक बड़ी वजह होती है, डिप्रेशन की। जब अवसाद बढ़ जाता है, तो महिलाओं के कदम सूसाइड की ओर तक चले जाते हैं। कई घरों में इस समस्या को सीरियस नहीं लिया जाता है, लेकिन जब यह बीमारी बढ़ जाती है तो समस्याएं बहुत जटिल हो जाती हैं।
4. ब्रेस्ट और सर्विकल कैंसर- महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर नंबर वन किलर डिज़ीज के रूप में जाती है, वहीं पर सर्विकल कैंसर तेजी के साथ उभर रहा है। वह महिला जो 20 साल की लड़की है या फिर 40 साल की महिला, हर किसी को अपने लिये पांच मिनट का समय निकाल कर ब्रेस्ट की खुद जांच करनी चाहिये। सर्विकल कैंसर गर्भाशय का कैंसर होता है, जो की वाइरस के इंफेक्शन की वजह से होता है। यह वाइरस यौन संपर्क के कारण फैलता है, जो दवा करने से सही हो जाता है।
5. पीसीओएस- अगर आप यंग हैं और आपके पीरियड्स सही समय पर नहीं होते, तो आपको पोली सिस्टिक ओवरीज का खतरा है। आज कल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने इस बीमारी को दावत दी है। आंकड़ो के मुताबिक बताया जाता है कि हर तीन में से कोई एक महिला इस समस्या से जरुर जूझ रही होती है। इसलिये अगर आपको इस समस्या से बचना है तो अपने वजन पर कंट्रोल करें और पौष्टिक आहार लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
