Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
वर्किंग वुमन को जरुर खाने चाहिये ये हेल्दी स्नैक
आज की महिलाएं एक साथ दस काम करने में महारथ हांसिल कर चुकी हैं। अब वो पुरुषो से कंधे से कंधा मिला कर चल भी लेती हैं और घर भी अच्छी तरह से संभाल लेती हैं। लेकिन घर और बाहर का काम संभालते संभालते वह खुद के स्वास्थ्य को खराब होने से नहीं संभाल पाती। महिलाएं ज्यादा काम होने के चक्कर में कम खाती हैं और रात को उनकी नींद भी ठीक वजह से पूरी नहीं हो पाती, जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। कामकाजी महिलाओं के लिए 20 फिटनेस टिप्स
लेकिन दिमागी और शारीरिक रूप से अगर आप स्वस्थ हैं तभी ऑफिस का भी काम हो पाएगा। वर्किंग महिलाओं में हड्डी की बीमारी और एनीमिया के लक्षण साफ दिखाई देते हैं जो कि केवल ठीक प्रकार से खाना न खाने के कारण होता है। खाने के साथ हेल्दी स्नैक भी लेना जरुरी है। इससे शरीर में कुछ विशेष पोषणों की कमी दूर हो जाती है। अगर आप भी ऑफिस में काम करती हैं तो आपको जरुर खाने चाहिये ये हेल्दी स्नैक्स।

दही
अगर आपकी एनर्जी कम हो गई हो तो उसे तेजी से बढाने के लिये दही खा सकती हैं। आप दही में कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिश और पिस्ता आदि मिला कर सेवन कर सकती हैं। यह स्नैक प्रोटीन, विटामिन और
मिनरल से भरा होता है।

बादाम और अखरोट
इस मेवों में न्यूट्रियंट्स और फाइबर, सेलेनियम, विटामिन ई और ओमेगा 3 पाया जाता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।

चने की चाट
काले चने की चाट बहुत फायदा पहुंचाती है। आप एक कटोरा चने की चाट बना कर खाइये, जिसमें कटे टमाटर, गाजर, थोडे से पालक के पत्ते आदि मिक्स करें। इससे डेली खाने से आपको प्रोटीन, कार्ब और फाइबर मिलेगा।

सेब
सेब खाने से आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढेगी। इसे खाने से पेट भरता है और शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलता है। सेब कई बीमारियों से लड़ने में लाभदायक भी होता है।

एवाकाडो
एक स्लाइस एवाकाडो पर नींबू निचोड़ कर खाने से आपको काफी शक्ति मिल सकती है। आप एवाकाडो शेक भी पी सकती हैं। यह काफी हेल्दी होता है जिसे खाने से काफी शक्ति आती है।

इडली और चटनी
यह एक पावर फुल स्नैक है, जिसमें स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट भरा होता है। आप इस स्नैक को नारियल चटनी के साथ खा सकती हैं। इससे आपको प्रोटीन की प्राप्ती होगी। इडली में बिल्कुल भी फैट नहीं होता है और यह पेट के लिये भी अच्छी होती है।



Click it and Unblock the Notifications