Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
ब्रेस्ट पेन को कम करने के फायदेमंद उपाय
कभी-कभार कई महिलाओं में मासिक धर्म आने से कुछ हफ्तों पहले ब्रेस्ट पेन होना शुरु हो जाता है। इस दर्द को साइक्लिकल मास्टालजिया कहते हैं।
यह दर्द अधिकतर मामलों में स्तनों के ऊपर और बाहरी क्षेत्र में होता है। दर्द के साथ ही ब्रेस्ट में सूजन और कडापन भी देखने को मिलता है।
READ MORE: प्राकृतिक रूप से ब्रेस्ट बढ़ाने के लिये खाएं ये 14 आहार
यह ब्रेस्ट पेन सभी महिलाओं को नहीं होता बल्कि 50 से 70 प्रतिशत तक की महिलाओं में देखा जाता है। साइक्लिक ब्रेस्ट पेन चक्र में आता है, वैसे ही जैसे मासिक धर्म चक्र आता है।
READ MORE: इस तरह से बचाएं अपने ब्रेस्ट को लूज़ होने से
अगर आपको भी ऐसे ही दर्द की शिकायत है तो, घबाराने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह दर्द सामान्य होता है। आज हम आपको इस ब्रेस्ट पेन से छुटकारा दिलाने के कुछ उपाय बताएंगे, जिसे आपको मासिक धर्म शुरु होने के कुछ हफ्तों पहले शुरु कर देना चाहिये।

1. आइस पैक
ब्रेस्ट पेन से छुटकारा पाने के लिये आप आइस पैक का भी प्रयोग कर सकती हैं। ठंडा तापमान सूजन और दर्द को काफी कम कर देगा। आपको आइस पैक 10 मिनट तक लगाना होगा और फिर दर्द कम हो जाने तक करना होगा। ब्रेस्ट पर सीधे बरफ नहीं रखनी चाहिये।

2. मसाज करें
खुद से ब्रेस्ट पर मसाज करने से सूजन से राहत मिलेगी और ब्लड सर्कुलेशन बढेगा। जब भी आप शावर में हों, तब ब्रेस्ट पर सोप लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें कुछ मिनट मसाज करें। इसके अलावा आप, 2 चम्मच गरम जैतून तेल और कुछ बूंद कपूर तेल की मिक्स कर के ब्रेस्ट को 1 या 2 बार दिन में मसाज करें।

3. रेंड़ी का तेल
1 चम्मच रेंड़ी के तेल को 2 चम्मच जैतून तेल के साथ मिक्स कर के ब्रेस्ट की मसाज करें। इसे पीरियड्स आने के एक हफ्ते पहले से प्रयोग करें। इस तेल से ब्रेस्ट की सूजन कम होगी और उस तक ढेर सारे पोषण पहुंचेगें

4. सौंफ
माहवारी आने से पहले अगर ब्रेस्ट में पेन शुरु हो जाए तब आप 1 चम्मच सौंफ को 1 कप गरम पानी में डाल कर 10 मिनट तक ढंक कर रख दें। फिर इसे छान कर दिन में कई बार चाय के रूप मे पियें। आप चाहें तो दिन में कई बार सौंफ को चबा भी सकती हैं। यह फीमेल हार्मोन को बैलेंस करता है और शरीर में गंदगी जमा नहीं होने देता।

5. एप्पल साइडर वेनिगर
1 या 2 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर एक गिलास गरम पानी में मिक्स करें। फिर उसमें थोड़ी सी शुद्ध शहद मिक्स करें। इसे दिन में रोजाना दो बार पियें। यह आपके हार्मोन को बैलेंस करेगा और सूजन को कम करेगा।

6. विटामिन ई
यह शरीर में हो रहे हार्मोन चेंज को बैलेंस करने में मदद करती है, जिससे ब्रेस्ट पेन धीमा पड़ जाता है। मासिक धर्म के समय रोजाना 200 से 400 IUs तक की विटामिन ई का सेवन करना चाहिये। सही डोज़ के लिये अपने डॉक्टर से जरुर पूछ लें। इसके अलावा आप विटामिन ई युक्त आहार जैसे, सूरजमुखी बीज, बादाम, जैतून तेल, पालक, एवाकाडो और बीटरूट आदि का सेवन करना चाहिये।

7. मैगनीशियम
आपको ऐसे आहार खाने चाहिये जिसमें मैगनीशियम की मात्रा अधिक हो जैसे, हरी पत्तेदार सब्जियां, सोया बींस, एवाकाडो, केले या फिर डार्क चॉकलेट। मासिक धर्म शुरु होने से दो हफ्ते पहले आप मैगनीशियम सप्पलीमेंट्स लेना शुरु कर सकती हैं।

8. कुछ काम की बातें
सर्पोट के लिये हमेशा सही ब्रा का चुनाव करें। पुश-अप ब्रा और अंडरवायर ब्रा ना खरीदें। व्यायाम के समय स्पोर्ट्स ब्रा पहने, खासतौर पर तब जब आपके ब्रेस्ट संवेदनशील हों। खूब ज्यारा फाइबर का सेवन करें, जिससे शरीर अत्यधिक एस्ट्रोजेन को निकाल सके। ढेर सारा पानी पिये।



Click it and Unblock the Notifications
