Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
ये 8 चीज़ें नुकसान पहुंचा सकती है आपकी वैजाइना को
चाहे पुरुष हों या फिर महिलाएं, उनके जननांग काफी नाजुक होते हैं जिनकी उन्हें बहुत अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिये। मगर महिलाएं जाने अंजाने ऐसी बहुत सी गल्तियां कर बैठती हैं, जो उनकी वैजाइना को नुकसान पहुंचाने का काम करती है।
उदाहरण के तौर पर हेयर रिमूवल क्रीम का प्रयोग करना, उस जगह पर बहुत ज्यादा साबुन लगाना या फिर बहुत ही टाइट जींस पहनना आदि, चीज़ें नुकसान पहुंचा सकती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे वैजाइना को नुकसान पहुंच सकता है। तो आइये पढ़ें...

हेयर रिमूवल क्रीम का प्रयोग
नीचे की ओर हेयर रिमूवल क्रीम लगाने से उस एरिया पर घाव आदि हो सकता है और साथ ही संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। आप चाहें तो वैजाइना को शेव या वैक्स कर सकती हैं।

सुगन्धित साबुन का प्रयोग
साबुन जितना सुगन्धित होगा, उसमें उतनरा ही ज्यादा कैमिकल होगा। अगर आपको अपनी योनि को साफ सुथरा रखना है तो अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

लुब्रिकेशन
तेल आधारित लुब्रिकेशन को ठीक प्रकार से धोना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिये उपयोग करने के बाद अगर वो ठीक से साफ ना किया गया, तो वह बैक्टीरिया का कारण बन सकता है। अनचाहे गर्भ और यौन रोगों के डर से अगर आपका पार्टनर लेटेक्स कंडोम का यूज़ करता है तो उसे सिलिकॉन आधारित या पानी आधारित लुब्रिकेंट्स यूज़ करने को कहें।

ब्लीचिंग
जिस तरह आप अपने चेहरे को गोरा करने के लिये ब्लीच करती हैं और फिर कुछ ही दिनों में पुराना रंग वापस आ जाता है। वैसे ही वैजाइना के आस पास की रंगत को निखारने में लगाई गई महनत भी खराब हो सकती है। उस जगह पर कैमिकल लगाना कोई अच्छी बात नहीं।

बॉडी आर्ट, डाई या पियर्सिंग
कई लड़कियां फैशन के चक्कर में अपनी योनि पर या उसके आस पास बॉडी आर्ट बनवा लेती हैं या फिर पियर्सिंग करवा लेती हैं जो, कि एक घातक काम है।

प्लास्टिक सेक्स टॉयज
क्या आपको पता है कि ये मुलायम सेक्स टॉयज phthalates कैमिकल से बनाए जाते हैं, जो वैजाइना से आपके प्रजनन प्रणाली में जा सकता है। साथ ही यह वैजाइना में इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया को पैदा कर सकते हैं।

सर्जरी या टाइटनिंग क्रीम
कई लड़कियां दुबारा वर्जिन होने के नाते बड़े बड़े फैसले ले कर वैजाइना की सर्जरी करवाने का फैसला ले लेती हैं या फिर वैजाइना को टाइट बनाने के लिये उस पर रसायनयुक्त क्रीम्स का प्रयोग करती है। लेकिन आपका पता नहीं है कि इन सब चीज़ों से बैक्टीरियल या स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

टाइट जींस पहनना
खूब ज्यादा टाइट जींस पहनने से भी आपके वैजाइना को नुकसान पहुंचता है। जींस का फैबरिक और हवा की कमी की वजह से उस ज़ोन पर बैक्टीरिया ग्रो करने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
