Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
माहवारी को जल्द शुरु करने के आयुर्वेदिक उपचार
माहवारी में डिले होना कई महिलओं के लिये चिंता की बात होती है। अगर पीरियड्स की डेट एक हफ्ते तक निकल गई है तो ज्यादा कोई चिंता की बात नहीं है पर अगर कई हफ्ते और महीने निकल गए हैं तो, डॉक्टर के पास जरुर जाएं।
आयुर्वेद के पास हर मर्ज की दवा उपलब्ध है। अगर पीरियड्स आने में समय लगता है तो आप को नेचुरल तरीके ही आजमाने चाहिये क्योंकि इनसे आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपचार बताएंगे जो उन लड़कियों के लिये हैं, जिनकी माहवारी समय पर नहीं आती और यह उपचार माहवारी को जल्द शुरु करने के लिये एक आसान उपाय है। तो आइये पढ़ें...

पपीता
पपीता खाने से शरीर में गर्मी बढती है। इसमें मौजूद कैरोटीन, शरीर में इस्ट्रोजेन हार्मोन को उत्तेतित करने में सहायक होता है, जिससे माहवारी जल्दी शुरु हो जाती है।

गुड
अगर गुड को तिल के साथ या फिर सुबह खाली पेट एक अदरक का जूस गुड के साथ लिया जाए, तो मासिक धर्म समय से पहले हो जाता है।

अनार
कुछ दिनों तक दिन में तीन बार अनार का जूस पियें। या फिर अनार का एक गिलास जूस गन्ने के जूस के साथ मिक्स कर के दिन में चार बार पियें।

गाजर
गाजर या कद्दू खाइये क्योंकि इन दोनों में ही कैरोटीन होता है। दिन में दो या तीन बार गाजर का जूस पियें क्योंकि यह शरीर में एस्ट्रोजेन का स्तर बढ़ाता है।

अजवाइन
आप अजवाइन या फिर मेथी का पानी पी सकती हैं। आप इन्हें माहवारी निर्धारित समय से कुछ दिन पहले शुरू हो सकती है।

तिल
पीरियड की डेट आने से 15 दिन पहले तिल को गुड के साथ लेना शुरु कर दें या फिर केवल एक चम्मच तिल का सेवन गरम पानी के साथ दिन में दो बार करें।

पाइनएप्पल
जब भी इसे खाएं तो ढेर सारा खाएं क्योंकि यह शरीर की गर्मी को बढ़ाता है।

हल्दी
खौलते हुए पानी में चुटकी भर हल्दी पावडर मिक्स करें और सुबह लगभग 15 दिनों तक पियें। इसे पीरियड्स शुरु होने के 5 दिनों के पहले लेना आरंभ करें।

अदरक की चाय
अदरक की चाय रोजाना पीने से आपके पीरियड्स कुछ ही दिनों में आ जाएंगे। लेकिन इसे हद से ज्यादा पीने पर आपको बेचैनी या फिर गर्मी लग सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
