Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
पीरियड्स नहीं हुए : क्या पपीता लाभ पहुंचा सकता है?
किसी भी फीमेल को जब डेट पर पीरियड्स नहीं होते है तो उसे बहुत दर्द और तकलीफ होती है। पुराने जमाने में जब किसी स्त्री को पीरियड्स नहीं होते थे तो उसे खूब सारा पपीता खिलाया जाता था। यह बात सिर्फ एक मिथक है या फिर वास्तव में पपीता खाने से कोई लाभ मिलता है। इस बात को आज हम समझेगें।
सबसे पहली बात, पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, कैल्शियम और पौटेशियम होता है। इसमें विटामिन बी भी होता है जो फॉलिक एसिड, विटामिन बी - 6, विटामिन बी - 1 और रिवोफ्लेविन, शरीर को प्रदान करता है। पपीता खाने से शरीर में ये सारे मिनरल्स पहुंच जाते है।
मासिक धर्म के दौरान दर्द रोकने के 7 प्रभावी उपाय

पपीते में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। पपीता खाने से वजन कम होता है और शरीर में विटामिन, प्रोटीन और फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में पहुंच जाता है। इसे खाने से गठिया रोग की समस्या भी दूर हो जाती है। पपीते के बीज में भी एंटी - बैक्टीरियल क्षमता होती है जो किडनी को फेल होने से बचाती है और पेट को साफ रखता है, साथ ही साथ बॉडी के टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है।
इस प्रकार, हमें पता चला है कि पपीते में कई अद्भुत गुण होते है जो मासिक धर्म की समस्या को दूर कर देते है और शरीर में मासिक धर्म के चक्र को नियमित कर देते है। इसे खाने के बाद आपको किसी प्रकार की एलोपैथिक दवा खाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कच्चा पपीता ज्यादा लाभकारी होता है, इसके सेवन से शरीर के हारमोन्स नॉर्मल हो जाते है और यूट्रस की क्रियाविधि सही हो जाती है। हरे पपीता को सलाद में खाने की कोशिश करें, इससे लाभ होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
