Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
योनि से निकलने वाले सफेद पानी और आपके स्वास्थ्य के बीच क्या है कनेक्शन
अधिकाँश महिलाएं जो युवावस्था में पहुँच चुकी हैं उन्हें योनि से होने वाले स्त्राव का अनुभव आता ही है तथा यह बिलकुल सामान्य है।
योनि से होने वाला स्त्राव सफ़ेद या दूधिया तरल पदार्थ होता है जो योनि और गर्भाशय की ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित किया जाता है तथा इसका मुख्य कार्य बैक्टीरिया तथा मृत कोशिकाओं को बाहर निकालना है ताकि योनि स्वस्थ रहे।
अधिकांश मामलों में योनि से होने वाला स्त्राव पूरी तरह सामान्य होता है। हालाँकि इसके गाढ़ेपन, बदबू, रंग आदि के द्वारा हम जान सकते हैं कि चिंता करने का समय आ गया है।
हालाँकि योनि को स्वस्थ रखने और योनि को शुष्कता से बचाए रखने के लिए बहुत थोड़े स्त्राव की आवश्यकता होती है परन्तु यदि यह असामान्य दिखे तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अत: योनि से होने वाले स्त्रावों के बारे में बताया गया है जिनके बारे में आपको जानना बहुत आवश्यक है। आइए देखें:

1.ओवल्युशन (डिम्ब उत्सर्जन)
योनि से होने वाले स्त्राव का मुख्य कारण ओवल्युशन है। यदि आप देखती हैं कि यह स्त्राव पतला, चिकना और सफ़ेद है तो इसका अर्थ है कि आपका डिम्ब उत्सर्जित हो रहा है और महीने के इस समय के दौरान आपके गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है।

2. गर्भावस्था
योनि से होने वाले स्त्राव का एक अन्य कारण गर्भावस्था है। यदि स्त्राव की मात्रा अधिक है तथा यह पीले रंग का है तो यह आपके गर्भवती होने का संकेत हो सकता है।

3. लेबर(प्रसव पीड़ा)
यदि आप गर्भवती हैं तथा आप देखती हैं कि स्त्राव बलगम के जैसा है और अधिक मात्रा में हो रहा है तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही प्रसव पीड़ा शुरू होने वाली है।

4. यीस्ट संक्रमण
योनि से होने वाले स्त्राव का एक अन्य कारण यीस्ट इन्फेक्शन (संक्रमण) हो सकता है। यह बैक्टीरिया के कारण होता है जिसमें स्त्राव गाढ़ा, सफ़ेद होता है तथा इसमें गंदी बदबू भी होती है। क्या हैं यीस्ट इंफेक्शन के प्रकार?

5. क्लैमाइडिया संक्रमण
असामान्य योनि स्त्राव का एक अन्य कारण यौन संक्रमित बीमारियाँ भी हो सकती हैं जिसे क्लैमाइडिया कहा जाता है। इसमें झागदार, पीला स्त्राव होता है तथा साथ साथ योनि में खुजली भी होती है।

6. लैंगिक उत्तेजना
योनि से होने वाले स्त्राव का एक कारण लैंगिक उत्तेजना भी है। जब किसी स्त्री में कामोत्तेजना जागृत होती है तो उसकी योनि से स्त्राव शुरू हो जाता है। यह स्त्राव पतला, साफ़ होता है तथा यह बहुत ही सामान्य बात है।

7. डिहाईड्रेशन
यदि आप डिहाईड्रेटेड हैं और उचित मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन नहीं कर रहे हैं तो इसके कारण पीले, गाढ़े रंग का स्त्राव हो सकता है जो स्वास्थ्य के ठीक न होने का संकेत है। अत: तरल पदार्थों का अधिक मात्र में सेवन करें और स्वयं को हाईड्रेटेड रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
