Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ओवरी में होने वाली सिस्ट के लिए 8 घरेलू उपचार
कम उम्र की लड़कियों को ओवरी में सिस्ट होने की तकलीफ आम बात हो गई है। मगर घरेलू उपचार से इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।
कई महिलाओं को ओवरी में सिस्ट होता है जिसकी वजह से उन्हें दर्द और असहजता महसूस होती है। साथ ही मासिक धर्म में भी देरी होती है। ये समस्या अस्थाई नहीं होती है बल्कि लम्बे समय तक इससे जूझना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- 10 बातें जो आपको PCOS के बारे में नहीं मालूम
पर हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे घरेलू और कारगर उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अपनाने के बाद ओवरी में सिस्ट की समस्या से राहत पाई जा सकती है। ये सुपर इफेक्टिव उपाय हैं जो कि निम्न प्रकार हैं:

1. कैस्टर ऑयल पैक -
यह तेल, रक्त का संचार अच्छा कर देता है और सिस्ट को गलाने में सहायक होता है। आप इस तेल से एक कॉटन कपड़े को भिगो लें और उसे सिस्ट वाली जगह पर ऊपर से रखें। बहुत आराम मिलेगा।

2. हीटिंग पैड -
महिलाएं अक्सर हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने से बचती हैं। लेकिन अगर ओवरी में सिस्ट है तो हीटिंग पैड कमाल का असर करता है। इससे मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं और दर्द कम हो जाता है।

3. एप्पल साइडर वेनिगर -
इसमें एल्काइन पाया जाता है जो दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही इसमें पौटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है यह सिस्ट को सिकोड़ देती है। आप चाहें तो इसे भोजन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. चुकंदर -
चुकंदर में बीटासायनिन होता है जो कि दर्द में राहत देता है। साथ ही इसमें एल्काइन एजेंट भी होते हैं जो सिस्ट में बहुत प्रभावी होते हैं। PCOS से लड़ने के लिये खाएं ये खाघ पदार्थ

5. कैमोमाइल चाय -
अगर आप एक कप कैमोमाइल चाय पीती हैं तो आपको ओवरी में होने वाली सिस्ट में उठने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। यह काफी प्राचीन उपचार है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

6. शरीर को मूव कराएं -
अगर आपको ओवरी में सिस्ट है तो रोजाना व्यायाम या योग करें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी और वॉर्मअप होने की वजह से लम्बे समय तक के लिए राहत होगी।

7. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं -
ओवरी में सिस्ट हो तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर की विषाक्तता बाहर निकल जाती है और राहत मिलती है। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं। पेट में अगर हो बिल्कुल पीरियड जैसा पेन, तो जरुर पढे़ इसके कारणों को

8. हर्ब्स की मदद लें -
कई महिलाओं को ये समस्या हारमोन्स के असंतुलन की वजह से होती है। ऐसे में हर्ब्स बहुत ही सहायक होती हैं। अलसी, तिल आदि का सेवन लाभकारी होता है और ये उस सिस्ट हो खत्म कर देते हैं। साथ ही नए सिस्ट को बनने से रोकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
