Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
जानिये ब्रा से जुड़ी कुछ गलतफहमियां और उनका सच
ब्रा लड़कियों के लिए एक ज़रूरी वस्त्र है जिससे उनके स्तनों को सहारा मिलता है लेकिन आज के समय में भी ब्रा को लेकर लड़कियों में कई तरह की गलतफहमियां हैं।
ब्रा लड़कियों के लिए एक ज़रूरी वस्त्र है जिससे उनके स्तनों को सहारा मिलता है लेकिन आज के समय में भी ब्रा को लेकर लड़कियों में कई तरह की गलतफहमियां हैं।
किसी का मानना है कि सोते समय ब्रा नहीं पहनना चाहिए वहीँ कुछ का ये भी मानना है कि ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से स्तनों का आकार सही रहता है।
अगर आप भी इसी तरह की ग़लतफ़हमी की शिकार हैं तो कोई बात नहीं। इस आर्टिकल में हम ब्रा से जुड़े सारे मिथकों के और उनसे जुड़ी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं।

1- ब्रा ना पहनने से स्तन लटक जाते हैं:
कई महिलाओं का ऐसा मानना है कि ब्रा ना पहनने से उनके स्तन नीचे लटक जायेंगे जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। वास्तव में ब्रा ना पहनने से स्तन बिल्कुल नेचुरल तरीके से बड़े होते हैं और वे कभी भी लटकते नहीं हैं।

2- ब्रा पहनकर सोने से स्तन चुस्त रहते हैं :
अगर आप भी इसीलिए सोते समय भी ब्रा पहनती हैं तो जान लें कि यह धारणा पूरी तरह गलत है। सच्चाई यह है कि सोते समय ब्रा नहीं पहननी चाहिए, इससे आपको अच्छी नींद भी आयेगी और किसी तरह की असुविधा भी नहीं होगी।

3- वायर वाली ब्रा से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा :
90 के दशक में यह अफवाह काफी तेज थी कि वायर वाली ब्रा पहनने से एक ख़ास तरह का टॉक्सीन ब्रेस्ट कोशिकाओं में प्रवेश कर जाता है जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं होता है और अभी भी महिलायें आराम से ऐसी ब्रा को पहनती हैं।

5- पेट के बल सोने के कारण स्तन बड़े छोटे हो जाते हैं:
यह बात भी पूरी तरह गलत है बल्कि सच्चाई यह है कि प्राकृतिक रूप से ही लड़कियों का एक स्तन दूसरे से बड़ा होता है। इसका आपके सोने के स्टाइल से कोई लेना देना नहीं है।

6- बड़े ब्रेस्ट के लिए स्पोर्ट्स ब्रा :
यह भी एक मिथक है कि स्तनों का साइज़ बढ़ाना हो तो स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए। जबकि सच्चाई यह है कि स्पोर्ट्स ब्रा बाकि कि तुलना में ज्यादा आरामदायक होती है और साइज़ बढ़ाने में उसका कोई योगदान नहीं है।

7- ब्रा का साइज़ फिक्स होता है:
आप को यह पता होना चाहिए कि हर एक ब्रांड के हिसाब से उसके ब्रा का साइज़ अलग हो सकता है। इसलिए कभी भी इस ग़लतफ़हमी में ना रहें कि सभी ब्रांड की ब्रा साइज़ एक जैसी होती है। इसलिए खरीदते समय ब्रांड के अलावा सही साइज़ का भी विशेष ध्यान रखें।

8- ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर :
अभी तक इस बात के एक भी प्रमाण नहीं मिले हैं कि ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह बात भी पूरी तरह से एक मिथक ही है। अगर आपको ब्रा पहनकर सोने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो रही है तो आप उसे पहनकर सो सकती हैं। वैसे आमतौर पर सोते समय ब्रा नहीं पहननी चाहिए।

9- ब्रा को वाशिंग मशीन में धोना :
ब्रा को मशीन में धोने से उसके फैब्रिक और हुक खराब हो जाते हैं इसलिए ब्रा को हमेशा हाथो से धोएं। इससे ये काफी दिनों तक खराब नहीं होते हैं।

10- ब्रा बैंड और साइज़ का कोई महत्व नहीं है:
यह भी एक मिथक ही है जबकि ब्रा बैंड का बहुत महत्व है और परफेक्ट बैंड साइज़ वही है जब पहले ही हुक में वो आपको एकदम फिट हो जाये।

11- लगातार दो दिन ब्रा पहनना :
कई लड़कियां ऐसा करती हैं कि वे लगातार 2 दिनों तक एक ही ब्रा पहनती हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी सही तरीका यह है कि अगली बार उस पहनने में कम से कम 24 घंटे का गैप ज़रूर होना चाहिए। इससे उसकी इलास्टिक खराब नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
