Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
ताकि 50 की उम्र में भी आप दिखें Young & Healthy
आप 50 वर्ष की उम्र में भी 30 वर्ष जैसी युवा दिख सकती हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि इन सलाहों का अनुसरण करें जिनमें यह बताया गया है कि आप 50 वर्ष की उम्र के बाद भी किस तरह फिट रह सकती हैं।
उम्र को हराने वाली कुछ तकनीकों के द्वारा आप 50 वर्ष की उम्र के बाद भी फिट, युवा और स्वस्थ रह सकती हैं। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती हैं वैसे वैसे आपको कुछ चीजें करने में परेशानी होती है अत: ऐसे विकल्प चुनें जिससे चीज़ें आपके लिए आसान हो जाएंं
आप शॉपिंग के लिए बाहर जाना भी कम कर देती हैं और ऑनलाइन शॉपिंग अधिक करती हैं। इसके अलावा, यह जीवन का वह समय होता है जब आप अपने रूप रंग की भी अधिक चिंता नहीं करती।
एज फैक्टर बहुत हद तक आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है विशेष रूप से आपके फिटनेस लेवल को। यह सब आपके मन पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे वश में करते हैं ताकि आप अपने फिटनेस के लक्ष्यों को बना सकें। आप 50 वर्ष की उम्र में भी 30 वर्ष जैसी युवा दिख सकती हैं।
आपको सिर्फ इतना करना है कि इन सलाहों का अनुसरण करें जिनमें यह बताया गया है कि आप 50 वर्ष की उम्र के बाद भी किस तरह फिट रह सकती हैं।

1. खाद्य पदार्थों से पोषण प्राप्त करें सप्लीमेंट्स से नहीं:
ऑर्गेनिक फ़ूड खाएं और प्रोसेस्ड फ़ूड जैसे ब्रेड, पास्ता और चीज़ का सेवन न करें, जिनका सेवन आप पेट भरने के लिए आज तक करती आई हैं।

2. सूप का सेवन करें:
भूख मिटाने के लिए सूप पीयें। सब्जियों का स्वादिष्ट सूप बनायें और 50 वर्ष की उम्र के बाद स्वस्थ रहने का यह सबसे उत्तम तरीका है।

3. शाम को हल्का फुल्का खाएं:
रात का खाना कम मात्रा में खाएं। रात का खाना जल्दी खा लें और देर रात में किसी भी तरह का स्नैक न खाएं।

4. त्वचा को आहार दें:
आप जो भी कुछ भी खाते हैं उसका प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है। अत: पोषक तत्व न केवल आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बल्कि त्वचा की सुन्दरता के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं

5. अपने आसपास प्रदूषण को नियंत्रण में रखें
: प्रयत्न करें कि आप प्रदूषित हवा में सांस न लें। जब भी घर से बाहर जाएं तब आपनी नाक को मास्क से कवर कर लें। जितना संभव हो ताज़ी हवा में रहें।

6. चलती फिरती रहें:
प्रतिदिन आधे घंटे तक सैर करें और हमेशा सक्रिय रहें। एक जगह बैठे रहने से 50 वर्ष की उम्र के बाद आपका फिट और स्वस्थ रहने का सपना पूरा नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
