Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
गर्ल्स, यकीन मानिए वजाइना से जुड़ी ये बातें आपको भी मालूम नहीं होंगी!
महिलाएं अपनी पर्सनल हाइजीन को लेकर बहुत सर्तक रहती है, वो अपने शरीर के हर हिस्से की सफाई का पूरा ध्यान रखती है लेकिन कुछ महिलाएं होती है जो प्राइवेट पार्ट की सफाई को नजरअंदाज करती हैं, जो कि सरासर गलत है। क्योंकि ये विषय महिलाओं के स्वास्थय से जुड़ा अहम हिस्सा होता है।
कई महिलाएं प्राइवेट पार्ट की सफाई और इससे जुड़े विषयों पर बात करने से कतराती है और कई तरह के भ्रम दिमाग में बिठा लेती है। महिलाओं को ये बात समझनी जरुरी है कि वजाइना की केयर और सफाई उतनी ही जरुरी है जितनी की शरीर के बाकी हिस्सों की सफाई जरुरी है।

हम आज वजाइना हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में। ये बातें तो आपको पता होनी ही चाहिए!
वजाइना से आने वाली गंध
हर किसी की बॉडी की अपनी एक अलग महक होती है। हो सकता है कभी आपको ऐसा लगे कि आपकी वजाइना से ऐसी कोई महक आ रही है, तो इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि कई बार पसीने और डिस्चार्ज की वजह से भी ऐसा होता है। बस एक नॉर्मल वॉश के बाद यह बंद हो जाएगी। लेकिन अगर आपको लगता है कि ऐसा लगातार हो रहा है और ये महक बहुत तेज़ है तो एक बार अपनी डॉक्टर से चेकअप करा लेने में कोई दिक्कत नहीं है।
प्यूबिक हेयर हटाने जरुरी है?
प्यूबिक हेयर को आप ट्रिम करना चाहती हैं या हटाना चाहती हैं ये आपको सोचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी वजाइनल हेल्थ पर कोई effect नहीं पड़ता। बस इन्हें रिमूव या शेव करते समय सावधानी बरतें। ताकि कहीं कट न लग जाए।
व्हाइट डिस्चार्ज होना
वजाइना से होने वाला व्हाइट डिस्चार्ज पूरी तरह से सामान्य है। व्हाइट डिस्चार्ज इस बात का संकेत है कि आपका वजाइना स्वस्थ है। व्हाइट डिस्चार्ज एक प्रकिया जिससे कि आपका वजाइना स्वस्थ रहता है। पीरियड के बाद होने वाले डिस्चार्ज को लेकर परेशान न हों। अगर जब तक आपके डिस्चार्ज का रंग सफेद की जगह हल्का पीला या हल्का लाल न हो जाएं या इससे बदबू आनी शुरु हो जाए तो आपको ग्यानी से जाकर मिल आना चाहिए।
स्पोटिंग का होना
अगर Periods से पहले या इसके बाद आपको irregular spotting होती है तो आपको ये सिंबल है कि internal problem है और आपको बिना देर किए Gynae से कंसल्ट करना चाहिए।
वजाइना में ड्रायनेस
वजाइना में ड्रायनेस होना एक आम समस्या है। इसलिए इसको लेकर परेशान न हों। ये हार्मोनल बदलाव या Stress की वजह से भी हो सकता है। वजाइना में सूखापन के कारण संभोग के दौरान आपको बहुत दर्द हो सकता है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
प्राकृतिक लुब्रीकेंट
महिलाओ की योनि में प्राकृतिक लुब्रीकेंट (स्नेहक) पाया जाता है. जिसे स्कुआलेन भी कहते है। जो संभोग के दौरान नेचुरल तरीके से योनी को लुब्रीकेंट करता है ताकि महिलाओं को संभोग के दौरान दर्द न हो।
134 बार चरमसुख की करती है प्राप्ति
कई लोगों का मानना है कि महिलाओं का आसानी से ऑर्गेज्म नहीं आता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाए एक घंटे के समयकाल के दौरान 134 बार चरमसूख तक पहुंच पाने में सफल होती है। वही पुरुष केवल 16 बार चरम सुख तक पहुंचने में सफल होते है।
क्लिोटोरिस
क्लिोटोरिस, वुल्वा के सबसे अंदर का छोटा और सेंसेटिव भाग होता है। सेक्स को दौरान बहुत अधिक उतेजना या मास्टररबेट से भी Clitoris में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक स्किनी जींस पहनना भी कई बार दिक्कत भरा हो सकता है।
वजाइना के शेप में फर्क
ये आसानी से फैलने और मान लिया जाने वाला भ्रम है कि जो महिलाएं लंबे समय तक सेक्सुअली बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं, उनकी वजाइनल मसल्स ढ़ीली पड़ जाती है। जबकि जो महिलाएं कम सेक्स करती हैं उनके साथ सेक्स करने में पुरुषोंको ज्यादा आनंद मिलता है। या वो खुद भी सेक्स को ज्यादा एंजॉय कर पाती हैं। दरअसल वजाइना की मसल्स के टिश्यू Naturally सिकुड़कर अपनी शेप में आ जाते हैं। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सेक्सुअली कितनी एक्टिव हैं।
वजाइना का साइज़ और कलर
Internet या दूसरे mediums पर देखने के बाद कई बार आपको लग सकता है कि आपकी vagina या labia (the outer lips ) का शेप या कलर तो ऐसा नहीं है। अगर आपको कभी भी ऐसा लगा है तो इसे लेकर परेशान न हो। हमारे Body Parts उनका कलर या साइज़ दूसरों से लाइट, डार्क, छोटे या बड़े हो सकते हैं। asymmetrical labia भी पूरी तरह Normal है।
फटती नहीं है हाइमन
आपने अक्सर सुना होगा कि पहली बार शारीरिक सम्बंध बनाने पर हायमेन फट जाती है और खून निकलता है जिससे ही महिला के कौमार्य का पता चलता है। यह बात सिर्फ एक मिथक है। यह कभी फटती नहीं बल्कि खींचती है। यह कोई बुलबुला या दाना नहीं है बल्कि ऊतक का एक हिस्सा है। डिलीवरी और सेक्सुअली एक्टिव रहने के कारण हाइमन की संरचना में बदलाव आ जाता है, इस दौरान इसमें आने वाले परिवर्तन को साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह बहुत स्मूथ और आसानी से स्ट्रेच हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
