Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
सावधान! शेपवियर पहनने से आप हो सकते है बीमार, जानिए इसके साइड इफेक्ट
छरहरा फिगर और स्लिम कर्वी लुक हर लड़की खूबसूरत लड़की की चाह होती है। लेकिन कई लड़कियां अट्रैक्टिव दिखने के लिए और बॉडी फैट छिपाने के लिए शेपवियर का इस्तेमाल करती हैं। शेपवियर न सिर्फ बॉडी की कमियों को छुपाता है बल्कि ये आजकल कई लड़कियों के कॉन्फिडेंस को भी बढ़ा रहा हैं। लेकिन आपकी खूबसूरत दिखने की ये आदत आपकी बीमार भी बना सकता है।
जी हां, ज्यादा देर तक शेपवियर पहनने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कसावट की वजह से आपको मांसपेशियों के दर्द से लेकर इंफेक्शन तक से जूझना पड़ सकता है। आइए जानते है। क्या-क्या समस्याएं आपको हो सकती है।

डाइजेशन में समस्या
बॉडी शेपर पहनने से पेट के आसपास की जगह पर दबाव बनने लगता है। इसकी वजह से आतंरिक अंगों पर दबाव के साथ ही खिंचाव महसूस होने लगता है। जिसकी वजह से शरीर में मौजूद एसिड ग्रासनली में पहुंच सकता है और इससे अपच और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।

बॉडी पॉश्चर हो सकता है खराब
बॉडी शेपर पहनने से न सिर्फ आपको चलने-फिरने में परेशानी पैदा करते हैं बल्कि इससे आपके बॉडी शेप और पॉश्चर पर भी असर पड़ता है।

सांस लेने में दिक्कत
बॉडी शेपर बहुत ज्यादा टाइट होते हैं, इनको पहनने से कई बार सांस लेने में दिक्कत होती है और ये बेहोशी की वजह तक बन सकती है। लंबे समय तक पहनने की वजह से ये ब्लड सर्कुलेशन पर भी प्रभाव डालता है।

मांसपेशियों पर प्रभाव
लंबे समय तक बॉडी शेपर पहनने से रीढ़ की हड्डी, पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। इसके अलावा पेट, कमर और पैरों में दर्द हो सकता है। यह आपके नर्व को कम्प्रेस कर सकता है और आपके थाइ को नम्ब कर सकता है।

बॉडी पॉश्चर हो सकता है खराब
बॉडी शेपर पहनने से न सिर्फ आपको चलने-फिरने में परेशानी पैदा करते हैं बल्कि इससे आपके बॉडी शेप और पॉश्चर पर भी असर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
