Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अबॉर्शन पिल्स के हो सकते है ये साइड इफेक्ट, बिना डॉक्टरी सलाह के न करें ये गलती
अनचाहे गर्भ या प्रेगनेंसी से निजात पाने के लिए बिना डॉक्टरी सलाह लिए अबॉर्शन पिल्स ले लेती है। जो उनके लिए आगे चलकर सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है और आगे चलकर ये महिलाओं की फर्टिलिटी पर प्रभाव डालती है। मार्केट में मिलने वाली अबॉर्शन पिल्स शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही तरह के प्रभाव सेहत पर डालती है। आइए जानते है बिना डॉक्टरी सलाह के लिए अबॉर्शन पिल्स के साइड इफेक्ट्स क्या होते है?

अधिक मात्रा में ब्लीडिंग
गर्भपात कराने वाली गोलियां आपके शरीर में बन रहे प्रेग्नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्टेरॉन के उत्पादन को बंद कर देती हैं। इसका परिणाम यह है कि भ्रूण गर्भाशय से अलग होकर बाहर आने लगता है। गर्भाशय का संकुचन ब्लीडिंग को बढ़ा देता है। यह आपके पीरियड की ब्लीडिंग से ज्यादा मात्रा में हो सकती है। यह कुछ दिनों, हफ्तों से लेकर एक महीने तक हो सकती है।

पेट में अधिक दर्द और ऐंठन
अबॉर्शन पिल्स से पेट में दर्द और ऐंठन होता है। कुछ उसी तरह जैसे पीरियड्स के दौरान होता है। लेकिन यह उससे कहीं ज्यादा होता है। चूंकि शरीर भारी मात्रा में रक्त और दूसरे द्रव लगातार निकलते रहते हैं इसलिए पेट, पैरों और शरीर के कई हिस्सों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

जी मिचलाना, दस्त
अबॉर्शन वाली गोलियों को खाने से जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत होती है। कभी-कभी पेट में होने वाली मरोड़ों से दस्त भी लग सकते हैं।

फर्टिलिटी पर असर
अबॉर्शन की दवाईयां का अधिक इस्तेमाल करने से शरीर में बन रहे प्रेग्नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्टेरॉन प्रभावित होती है। इस वजह से महिलाओं के फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है।

कमजोरी होना
ये गोलियां कितनी स्ट्रॉन्ग होती है ये बताने कि आपको बिल्कुल भी जरुरत नहीं होती है। इन गोलियों के सेवन से अक्सर चक्कर आते हैं, अगर इनके सेवन के बाद अगर तबीयत ज्यादा खराब हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। चक्कर आने के साथ सिरदर्द की भी शिकायत होती है। सिरदर्द से निबटने के लिए आपको आराम और नींद लेने की आवश्यकता है। कभी-कभी बुखार भी आ सकता है। बुखार अगर दो-तीन दिन से लंबा चले तो भी डॉक्टर से मिलना जरूरी हो जाता है।

भ्रूण के अवशेष रह जाते है
कुछ मामलों में ऐसा होता है कि गोली के असर से भ्रूण पूरी तरह शरीर बाहर नहीं आ पाता। कुछ अवशेष अंदर रह जाता है। ऐसे हालात में सर्जरी करानी पड़ सकती है।

खून की कमी
अबॉर्शन कराने वाली गोलियों से बहुत खून बह सकता है और अगर आप पहले से एनीमिक हैं मतलब आपमें खून की कमी है तो आपको बिना डॉक्टरी सलाह के तो इन गोलियों के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।

बिना प्रिस्कब्रशन का बेचना है जुर्म
गर्भपात कराने वाली ये दवाएं हर मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती हैं और इनका इस्तेमाल पढ़ी लिखी शहरों में रहने वाली महिलाएं ज्यादा कर रही हैं, जबकि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के अनुसार डॉक्टर के प्रीस्क्रिबशन के बिना ये दवाईयां बेचना जुर्म है। वहीं दवा विक्रेता को दवाइयां बेचने से पहले पर्चे की फोटो कापी, बिल का रिकार्ड रखना अनिवार्य है।



Click it and Unblock the Notifications
