Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें कैसे प्रेग्नेंसी के अनुष्का की तरह घटाएं वेट
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी के कुछ दिनों बाद ही अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान थे कि डिलीवरी के बाद इतनी जल्दी अनुष्का ने प्रेग्नेंसी वेट कैसे कम कर लिया।

प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना नॉर्मल बात है और अनुष्का को वेट लॉस में उनकी न्यूट्रिशियन रेयान फेरनांडो की बहुत मदद मिली है। आइए जानते हैं इस सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट की मदद से आप कैसे डिलीवरी के बाद वजन कम कर सकती हैं।
कब करना चाहिए वजन कम
नॉर्मल डिलीवरी के बाद 16 हफ्ते और सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 30 हफ्ते रिकवर होने में लगते हैं। डिलीवरी के बाद प्लेसेंटा और एम्निओटिक फ्लूइड निकलने पर मां का वजन कम होता है।
प्रसव के बाद पहले हफ्ते में महिला के शरीर में जमा फ्लूइड निकल जाता है जिससे वजन कम होता है लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान जमा फैट अपने आप नहीं जाता है। ब्रेस्ट मिल्क की वजह से भी ब्रेस्ट का साइज और वजन बढ़ जाता है।
अनुष्का शर्मा की न्यूट्रिशनिस्ट रेयान फर्नांडो का कहना है कि प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी की शेप जिस तरह से बदलती है, उससे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपके लिए कौन-सा वेट लॉस प्लान काम करेगा।
अगर प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के आसपास फैट ज्यादा जमा हुआ है, तो डिलीवरी के तुरंत बाद स्किन और बॉडी को शेप में आने में समय लग सकता है लेकिन फर्नांडो के कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट के टिप्स
प्रेग्नेंसी वेट को घटाने के लिए सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट फर्नांडो के ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं :
अच्छा खाएं
आप जो भी खाएंगी, उसका सारा पोषण आपके बच्चे को मिलेगा। सही डाइट से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से पूछें कि पोस्ट प्रेग्नेंसी लक्षणों, रिएक्शन और बदलावों के अनुसार आपको कैसी डाइट लेनी चाहिए।
अच्छी नींद लें
मां बनने के बाद भरपूर नींद लेना किसी सपने जैसा लगता है। जैसे ही आपका बच्चा सोए, आप भी उसके साथ झपकी लें। ये आपकी स्किन, मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा और इससे आपकी रिकवरी भी जल्दी होगी और एनर्जी मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
