Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ब्लैडर लगता है हमेशा भरा-भरा, इसके पीछे हो सकते हैं ये कारण
पेशाब करने से शरीर डिटॉक्स होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार पेशाब करना कई छिपी हुई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। वास्तव में, कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है, कि यह आप यूरिनरी ब्लैडर पर नियंत्रण खो देती हैं। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है। इसीलिए आज हम जानते हैं कि किन स्थितियों में महिलाओं को पुरुषों से अधिक पेशाब की स्थिति बनती हैं।

मधुमेह हो सकता है
अधिकांश मधुमेह रोगी एक लक्षण के रूप में अत्यधिक प्यास रिपोर्ट करते हैं। इसके कारण, वे अधिक तरल पदार्थों का सेवन करते हैं, और यही कारण है कि वे बहुत बार पेशाब करते हैं। तो, अगर आप भी अक्सर पेशाब कर रहे हैं, तो अपने ब्लड शुगर की जांच करवाएं।

यूटीआई की वजह से
यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण लगातार पेशाब आने के सबसे सामान्य कारणों में से एक है। दुर्भाग्य से, यह संक्रमण महिलाओं में बहुत आम है। सुल्तान कबूस यूनिवर्सिटी मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं यूटीआई से ग्रस्त होती हैं, और इस वजह से उन्हें अक्सर पेशाब आती है। यूटीआई आपके मूत्राशय को ट्रिगर करता है, जिसके कारण, आप अक्सर पेशाब करती हैं।

कहीं ज्यादा कॉफी तो पी नहीं रहें आप
कॉफी या ऐसी कोई भी चीज जो यूरिन बढ़ाती हो, आपको अधिक से अधिक पेशाब करवाएगी। मूल रूप से जब आप किसी भी ऐसे पेय को पीते हैं, तो आपकी किडनी अधिक सोडियम (नमक) छोड़ती है, जिसके कारण आप अधिक से अधिक पेशाब करने की इच्छा महसूस करते हैं।

आपका मूत्राशय ओवररिएक्ट कर सकता है
ओवरएक्टिव ब्लैडर या OAB एक ऐसी स्थिति है, जब आपके मूत्राशय की मांसपेशियां अत्यधिक संवेदनशील हो जाती हैं। इस विकार में, आप अधिक बार पेशाब करने का आग्रह करते हैं। ऐसे लोग रात में भी, दो से अधिक बार पेशाब करने के लिए उठते हैं।

गर्भावस्था में होता है ऐसा
यदि आप गर्भवती हैं, तो बच्चे के कारण मूत्राशय पर दबाव पड़ रहा है
गर्भवती होने के दौरान पेशाब लीक होना बहुत आम है, और लगभग हर महिला इससे गुजरती है। असल में, जब भ्रूण बढ़ने लगता है, तो यह आपके मूत्राशय पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसलिए, जैसे ही आप अपने गले से कुछ नीचे उतारते हैं, आपके बच्चे द्वारा डाला गया दबाव आपको पेशाब करने पर मजबूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
