Latest Updates
-
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई
Women Fertility Issue: आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती हैं यह आदतें
ऐसे कई जोड़े हैं, जो विवाह के बाद ब्रेसबी से अपने परिवार को बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन चाहकर भी वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। अमूमन इस स्थिति में लोग उसे ईश्वर की मर्जी समझ लेते हैं। हालांकि, कई बार हमारी खुद की आदतें ही फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती हैं और इसके बारे में हमें पता भी नहीं होता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो फर्टिलिटी या प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं-

असुरक्षित यौन संबंध
असुरक्षित यौन संबंध बनाने से यौन संचारित रोगों के होने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है। जिससे आपके बच्चे पैदा करने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह सिर्फ महिलाओं के लिए ही हानिकारक नहीं है, बल्कि ये संक्रमण पुरुषों में फैलोपियन ट्यूब, अंडाशय और प्रजनन अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, खासकर अगर उसका सही समय पर इलाज ना कराया जाए। इसलिए हमेशा सुरक्षित संबंध ही बनाएं। साथ ही, यह भी कोशिश करें कि आप सिर्फ अपने पार्टनर के साथ ही संबंध बनाएं।

बहुत ज्यादा ड्रिंक करना
जब ड्रिंक्स करने की बात आती है, तो मॉडरेशन में पीना आमतौर पर बहुत बड़ी समस्या नहीं होती है। लेकिन जब आप इसका आवश्यकता से अधिक सेवन करते हैं तो इससे नकारात्मक प्रभाव सामने आ सकते हैं। अत्यधिक शराब महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है और पुरुषों में शुक्राणु की गतिशीलता और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। खासतौर से, जिन महिलाओं का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट चल रहा है, उन्हें अक्सर शराब छोड़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे उनके ट्रीटमेंट का असर काफी कम हो जाता है। इसलिए, आपको अपनी हेल्थ और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए बेहद कम मात्रा में ड्रिंक करनी चाहिए या फिर इसे पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए।

अनहेल्दी फूड्स का सेवन करना
आमतौर पर, हम सभी कभी ना कभी रूटीन से अलग कुछ खाना चाहते हैं, जो हमें फील गुड करवाएं। इसमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन परेशानी तब पैदा होती है, जब जब आप ज्यादातर समय स्वस्थ भोजन से अधिक जंक फूड खाते हैं। बहुत अधिक प्रोसेस्ड फूड्स और अन्य अनहेल्दी फूड ऑप्शन पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन समस्याओं का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं, इससे व्यक्ति के मोटे होने की संभावना भी बढ़ जाती है, जिसके कारण महिला के लिए गर्भधारण करना काफी कठिन हो जाता है। इसलिए, अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स जैसे फल-सब्जियों व नट्स आदि को प्राथमिकता दें।

अधिक व्यायाम करना
जैसा कि कहा जाता है, अति हर चीज की हानिकारक होती है। ऐसा ही कुछ व्यायाम के साथ भी है। यूं तो एक्सरसाइज करना और हेल्दी वेट को मेंटेन रखना आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं तो यह आपके हार्मोनल संतुलन और ओव्यूलेशन चक्र को प्रभावित कर सकता है। एक्सरसाइज के साथ-साथ तुरंत डाइट चेंज करने से यह समस्या और भी अधिक खराब हो सकती है।

धूम्रपान करना
कुछ लोग धूम्रपान इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें यह अच्छा लगता है। वहीं, कुछ लोग इसे तनाव मुक्त होने का एक जरिया मानते हैं, तो कुछ के लिए यह एक लत है। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन इसका विपरीत असर प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। ऐसे कई प्रमाण हैं जो शरीर में निकोटिन से होने वाले नुकसान को दर्शाते हैं जैसे पुरुषों में शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचाना और महिलाओं में अंडों की संख्या में कमी के साथ-साथ अन्य समस्याएं भी। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको धूम्रपान करना छोड़ देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications