Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
यौन संबंध बनाने के बाद अंदर रह गया कंडोम, जानें कैसे निकाले
यौन संचारित रोगों से बचने और अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कंडोम सबसे अच्छा और सस्ता उपाय है। लेकिन सेक्स के दौरान कई बार आपको कंडोम से जुड़ी समस्या से जूझना पड़ता है। कंडोम इन्सर्ट करने के ठीक बाद ही फट गया और कुछ लोगों का कंडोम अंदर ही फंस गया। वजाइना में कंडोम फंसने से एक बार आप बुरी तरह डर सकते हैं लेकिन याद रखें कि इसका हल है। कॉन्डम हमेशा याद रखें कि कंडोम वजाइना में खोएगा नहीं बाहर आ ही जाएगा। हो सकता है कि आप कभी इस सिचुएशन में नहीं आए हो लेकिन कभी भी ऐसा हो सकता है तो जान लें ऐसे में क्या करें...

बचने का आसान तरीका
जैसा की कहा जाता है कि बीमारियों से बचने के लिए सावधानियां बरतनी जरुरी है। उसी तरह कभी भी ऐसी स्थिति आने ही न दें और स्खलन के तुंरत बाद ही आप अपने पार्टनर से अलग हो जाएं। अगर लिंग छोटा होने से पहले ही बाहर निकाल लिया जाए तो ऐसी नौबत ही नहीं आएगी।

उंगुली से निकालने की कोशिश करें
उंगलियों से निकालने की कोशिश करें लेकिन ध्यान रखें कि आपके हाथ साफ हों और नाखून कटे हुए हों। उंगली डालकर अंदाज लगाएं कि कंडोम कहां है और वहां उंगली से इसे बाहर खिसकाने की कोशिश करें।

पुश करें
उठक-बैठक करें और कुर्सी को पोजिशन बनाकर फंसा हुआ कॉन्डम पुश करने की कोशिश करें।

कुर्सी या कमोड का सहारा लें
अपना एक पैर कुर्सी पर रखें और नीचे उठक-बैठक की तरह बैठने की कोशिश करें। ऐसे में पुश करें तो कंडोम बाहर आने के चांसेज बढ़ जाते हैं। कमोड पर बैठकर भी ट्राई कर सकती हैं।

गायनोकोलॉजिस्ट के पास जाएं
अगर कंडोम योनि से नहीं निकल पाता है तो तुंरत ही गायनोकोलॉजिस्ट के पास जाएं। वो इसे उपकरणों के माध्यम से सही तरीके से निकाल देगी। साथ ही कंडोम का कोई भी हिस्सा अंदर भी नहीं रह जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
