Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
वेलेंटाइन पर सजाइये घर को मोमबत्तियों से

टिप्स-
1.मोमबत्तियों से रास्ता बनाइये- अपने प्यार को ज्यादा दिनों तक जलाए रखने के लिए आप उनके ऑफिस से आने के कुछ देर पहले ही घर के आरंभ में ही मोमबत्तियों से रास्ता बनाएं और उस रास्ते को उस जगहं पर ला कर खतम करें जहां पर आपने उनके लिए वेलेंटाइन डे का उपहार रखा हो।
2.मोमबत्तियों से सजा बेड- अपने कमरे के बेड़ के कुछ दूर किनारे पर छोटी और सुगधिंत मोमबत्तियां लगाएं। कोशिश करें कि वह इस तरह लगीं हों कि आप दोनों को आने जाने में दिक्कत न हो और आप सुरक्षित भी रहें।
3.शीशे से भरें रौशनी- अगर आप अपने घर के हर एक कोने को रौशन करना चाहते हैं तो जगहं जगहं पर मोमबत्तियां लगाएं। सिर्फ यही नहीं जहां भी मोमबत्तियां रखें उसके पीछे शीशा लगा दें। इससे पूरे घर में रौशनी फैल जाएगी और एक मोमबत्ती की जगहं पर हजारों दिखने लगेगीं।
4.पुरानी लाइटों से करें प्रयोग- अगर आप ज्यादा मोमबत्तियों का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप चाहें तो अपने घर में पड़ी नई पुरानी बत्ती, झुमर या फिर लालटेन का इस्तमाल कर सकते हैं। आप रंग बिरंगे सेलोफिन पेपर को उसमें लगा कर रंग बिरंगी रौशनी पैदा कर एक रोमांटिक सा माहौल बना सकते हैं।
5.मोमबत्तियों से भरा कटोरा- अगर आपके पास समय नहीं है और आप यह काम जल्दी करना चाहते हैं तो खूब सारी फ्लोटिंग कैंडल खरीद कर लें आएं। उन्हें कांच के बड़े से कटोरे में घर महत्तवपूर्ण कोनों में जैसे, डायनिंग टेबल, सेंटर टेबल और बेड के किनारे पर रख दें। यकीन मानिए ऐसा करने पर महौल बन जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
