Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बिल्कुल सस्ते में सजाइये अपना कुशन कवर
सोफे पर रखा कुशन, किसी भी घर की शोभा बढा सकता है। कुशन कवर को बदल-बदल कर आप अपने घर को एक नया रूप प्रदान कर सकती हैं। लेकिन आजकल महंगाई आसमान को छूने लग गई है, कि इस समय हम खर्चा करने की सोंच भी नहीं सकते। पर जरा सोंचिये कि अगर आप खुद ही घर पर कुछ प्लेन से कुशन कवरों को डिजाइनर रूप में ढाल दें, तो कितना अच्छा होगा? आइये आपको बताएं कि यह सरल कार्य किस तरह मुमकिन हो सकता है।

1. कढ़ाई- अगर आप घर पर खाली बैठी रहती हैं और आप किसी भी तरह अपना टाइम पास करना चाहती हैं, तो कढाई करने से अच्छा और कुछ नहीं होगा। चिकन की कढाई, गोटा, पट्टी और अलग-अलग तरह के डिजाइनर पैटर्न बना कर आप कुशन को एक नया रूप दे सकती हैं।
2. अलंकृत धागा/पट्टी- अगर आपको थोड़ा सिंपल डिजाइन चाहिये तो आप रंग-बिरंगे धागों का प्रयोग कर सकती हैं। गोटा या फिर चकलीले धागों का प्रयोग करें। ऐसे रंग चुने जो आपके कुशन कवर से थोड़ा अलग हों, जिससे डिजाइन थोड़ा उभर कर सामने आए। इसके अलावा आप कुछ सुंदर-सुंदर चकमीले पैटर्न वाले फूलों का भी प्रयोग कर सकती हैं।
3. फर से सजाइये कुशन- अपने प्लेन कुशन कवर को रंगीन बनाने के लिये उसमें रंग-बिरंगे फर लगाइये। फर लगे हुए कुशन कवर सोफे पर तो अच्छे लगेंगे ही साथ में यह बेड पर भी खूब फबेंगे। फर वाले कुशन कवर देखने में एक कूल लुक देते हैं। चाहें तो कपड़े की छोटी-छोटी प्लेट्स बना कर कुशन के किनारे की ओर लगा दें।
4. स्टोन्स- आजकल बाजार में छोटे-बडे और रंगीन स्टोन्स मिलने लगे हैं। उन्हीं में से कुछ लेकर, उनकी लडि़यां बना कर कुशन कवर के किनारे लगाएं। सूती धागे की जगह पर प्लास्टिक के धागे का प्रयोग करें, जिससे वह टूटेगा नहीं।



Click it and Unblock the Notifications