Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
देखिये क्रिसमस ट्री की अनोखी तस्वीरे
बडा़ दिन यानी की क्रिसमस डे अब बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह ईसाई भाइयों का एक बहुत ही बडा़ और पवित्र त्योहार है। प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में संपूर्ण विश्व में ईसाई समुदाय के लोग विभिन्न स्थानों पर अपनी-अपनी परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धा, भक्ति एवं निष्ठा के साथ मनाते हैं।
क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री का विशेष महत्व होता है। सदियों से सदाबहार वृक्ष फर या उसकी डाल को क्रिसमस ट्री के रूप में सजाने की परंपरा चली आ रही है। कुछ लोग क्रिसमस ट्री को बल्ब की झालरों से सजाते हैं तो कुछ लोग रूई की फाहों से। आज कल तो बाजारों में भी कई तरह के सजाये हुए और बिना सजाए हुए क्रिसमस टी उपलब्ध हैं। तो, यदि आप भी क्रिसमस ट्री सजाने की सोच रहे हैं तो लीजिये हम से कुछ आइडिया और सजाहये सबसे सुंदर क्रिसमस ट्री।

बर्फ पर रौशनी वाला क्रिसमस ट्री
आप चाहें तो असली या फिर रूई के फाहों का प्रयोग कर के अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं।

बॉल थीम क्रिसमस ट्री
यह क्रिसमस ट्री रंग-बिरंगी लाल और गोल्डन बॉल से सजाया गया है, आप चाहे तो अपने मन से और भी अलग-अलग रंगो की बॉल से ट्री को सजा सकते हैं।

टिम टिम करता क्रिसमस ट्री
यह क्रिसमस ट्री कई टिमटिमाती हुई बत्तियों वाले सितारों से सजाया गया है।

एप्पल थीम क्रिसमस ट्री
यह क्रिसमस ट्री लाल रंग के सेबों से सजाया गया है।

लाइट लीव्स
इस क्रिसमस ट्री में एक भी हरी पत्ती नहीं है। आप भी चाहें तो इस तरह की सजावट कर सकते हैं, बस पेड़ का फ्रेम लगाइये और उस के चारों ओर झालर लगा दीजिये।

एलेक्ट्रॉनिक ट्री
यह एक बडा़ सा एलेक्ट्रानिक क्रिसमस ट्री है जो कि जर्मनी में बनाया गया है।

कैंडल लिट ट्री
इस ट्री में छोटी मोमबत्तियों को लगाया गया है। आप चाहे तो बाजार में मिलने वाली नकती मोमबत्तियां लगा सकते हैं।

टॉय ट्रेन ट्री
यहां पर क्रिसमस ट्री से ज्यादा उसके नीचे रखी खिलौने वाली रेल गाडी और पटरी पर ध्यान ज्यादा है।

फूलों से सजा क्रिसमस ट्री
क्या आपने कभी क्रिसमस ट्री पर रंग बिरंगे फूल देखे हैं? इस ट्री पर नारंगी और पीले रंगे के फूल लगाए गए हैं जो कि आकर्षक लग रहे हैं।

लेसी क्रिसमस ट्री
साटन के फीते से लपेटा हुआ क्रिसमस ट्री सबकी आंखों का तारा बन जाता है। आप चाहें तो इसे और भी रोचक बनाने के लिये इस पर लेस की बनी बो लगा सकते हैं।

वाइट लाइट ट्री
यह क्रिसमस ट्री सफेद रंग की लाइटों से सजाया हुआ है। इसे देखने पर आंखों को संतुष्टी मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
