Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे बनाइये दीवारों पर खास डिजाइन

अपनाएं यह तरीका-
1. बेसिक चीजो का ख्याल रखें- वॉल पर डिजाइन बनाने से पहले कुछ बेसिक बातों का ख्याल रखना बहुत जरुरी है। जैसे पेन्ट करने से पूर्व दीवार पर से धूल-मिट्टी बिल्कुल साफ कर दें। इसके बाद आपको अपने साथ दो पेन्ट ब्रश रखने चाहिये, जिससे आपके पेन्ट एक साथ ना मिलें। वॉल डिजाइन के लिये दो अलग-अलग रंगो का प्रयोग जरुरी है।
2. स्पॉन्ज- क्या आपको अपनी दीवरों पर बादल चाहिये? अगर ऐसा है तो अपने घर की दीवरों पर यह तरीका अपनाइये जिसमें दीवार को पूरा पेन्ट कर दिया जाता है। फिर इसको एक दिन के लिये सूखने दें और फिर उसे स्पॉन्ज और पेन्ट की दूसरी भी हुई बाल्टी से पेन्ट करें।
3. हाथ- इस तरीके की सजावट आपके बच्चों के कमरे में बहुत अच्छी लगेगी। इसके लिये अपनी मन पसंद का रंग चुन कर पूरे दीवार पर रोलर से पेन्ट कर दीजिये। इसके बाद अन्य दो-चार कलर ले कर उसमें अपने हाथों को डुबो कर दीवरों पर रख कर छाप छोड़ दीजिये। चाहें तो एक ही रंग का प्रयोग कर सकते हैं। इससे कमरा काफी सुंदर तथा रंग-बिरंगा दिखेगा।
4. पेपर- रोलर की सहायता से अपनी दीवार को पेन्ट कर लें। जब दीवार सूख जाए तब रोलर पर न्यूजपेपर ले कर उसे ढंक दें और उसे दूसरे पेन्ट में डुबो दें। अब इस रोलर से पूरी दीवर पर अपना मन चाहा आकार दे कर पेन्ट करें।
5. बॉक्स- सबसे पहले दीवार पर एक रंग का पेन्ट कर दें। उसके बाद किसी भी आकार का डिब्बा ले कर दीवार पर सटाएं। यह करने के लिये आप किसी दूसरे व्यक्ति की मदद भी ले सकते हैं। अब बॉक्स के अंदर किसी दूसरे रंग से पेन्ट करें। इसी तरह से एक ही लाइन में कई डिब्बे की डिजाइन बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
