Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फेसबुक पर टाइमपास करने के बजाए पालें कुछ ऐसे शौक
किसी इंसान की अगर हॉबी होती है जो उसे कभी तनाव का सामना नहीं करना पड़ता। हॉबी होने से आप दूसरों के बीच में भी एक बोरिंग इंसान से बदल कर एक इंट्रेस्टिंग इंसान बन जाते हैं। वैसे तो लोग हॉबी तभी पालते हैं जब वह बोर होने लग जाते हैं। कुछ भी नया सीखने से आपका दिमाग अलर्ट रहता है और आप एक्टिव बनते हैं। बडे़-बडे़ शहरों में लोग जब काम से थके मांदे घर पर वापस लौटते हैं तब उनके पास केवल फेसबुक ही रह जाता है, जिस पर वह टाइम पास करते हैं।
मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नए-नए शौक पालने का हौंसला भी रखते हैं। तो अगर आप भी ऑफिस से आ कर वीकेंड्स पर बोर होते रहते हैं तो, फेसबुक और नेट को साइड में रख कर बागवानी, फोटोग्राफी और पेटिंग करने जैसे कुछ शौक पालिये। इसके लिये हम आपको अच्छे आइडिया देगें-

बागवानी
बड़े-बडे़ शहरों में बागवानी की जगह ना होने की वजह से लोग अपने अपार्टमेंट में ही साग-सब्जी उगा लेते हैं। इससे उनका बागवानी का शौक भी पूरा हो जाता है और उन्हें फ्री की सब्जियां भी उपलब्ध हो जाती हैं। इसके अलावा कई लोग ग्रुप में मिल कर बागवानी करते हैं, ऐसा वे तब करते हैं जब उन्हें हफ्ते मे केवल 1 दिन छुट्टी के मिलते हैं।
मिट्टी के बर्तन बनाना
क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के बर्तन बनाना कोई छोटे लोगों का काम नहीं है। अब तो शहरों में भी इसके लिये क्लास चलने लगी हैं। हैंड पोट्टरी, वील पोट्टरी और चीनी मिट्टी के बर्तन बनाना भी अब हॉबी बनती जा रही है। यह एक आर्ट है जिसे आप अपने खाली समय में सीख सकते हैं।
फोटोग्राफी
मुंबई जैसे बडे़ शहरों में लोग स्ट्रीट फोटोग्राफी करने निकल पड़ते हैं क्योंकि एक तो वो उनका शौक बन रहा है और दूसरी उन्हें सड़क किनारे कई ऐसी चीजे़ देखने को मिल जाती है जो उन्होनें कभी सोची भी नहीं होगी। क्रियेटिव बनने के लिये लोग प्रोफेशनल कैमरों से ले कर सिंपल कैमरे तक खरीदे लगे हैं। ट्रेंड तो इतना बढ़ चुका है कि लोग जिस चीज़ को खाने वाले होते हैं, उसकी भी फोटो खींच लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
