Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
नवरात्री में आरती की थाली ऐसे सजाएं
नवरात्री की पूजा में आरती की थाली का विशेश महत्व होता है। आरती की थाली यदि अच्छे से सजाई जाए तो माता जी के दर्शन के लिये आने वाले महमानों की नजर उसी पर टिकी रहती है। आरती की थाली को सजाने से उसमें रखे सामान भी दूखने में खूबसूरत लगते हैं। आरती की थाली पर कुछ चीज़ों का विशेश रूप से होना आवश्यक है जिनमें से भगवान, दिया और कुमकुम तो होना ही चाहिये। बाजार में कई प्रकार की थालियां उपलब्ध हैं जिन्हें देख कर आप अपनी थाली को सजाने का आइडिया निकाल सकती हैं।
आरती की थाली बनाने के लिये आपको एक हल्की प्लेट का चयन करना पडे़गा जिसमें से तांबे कि प्लेट सबसे अच्छी मानी जाती है। तांबे की प्लेट लंबे समय तक चलती है और उठाने में भी हल्की होती है। सजावट के लिये आप पेंट, गोटे या नग और शीशे का प्रयोग कर सकती हैं।
नीचे कुछ उदाहरण दिये हुए हैं जिनकी मदद से आप अपनी नवरात्री की पूजा थाली सजा सकती हैं। यकीन मानिये अगर आपने इन टिप्स का उपयोग किया तो लोग आपको आपकी खूबसूरत थाली देख कर आपकी तारीफ जरुर करेंगे।

रंगो का प्रयोग
अपनी नवरात्री थाली को सजाने के लिये आपको रंग-बिरंगे और ब्राइट रंगों का प्रयोग करना होगा। जिनमें से हरा और लाल रंग का प्रयोग विशेश कर हो। कटोरियों का रंग सिल्वर होना चाहिये।

फूलों से सजावट
थाली सजाने के लिये आपको पूजा के फूलों का इस्तमाल करना होगा, जिससे आपकी थाली चमकीली दिखे। गेंदे के फूल का उपयोग सबसे अच्छा रहता है।

पान के पत्तों का प्रयोग
पान के पत्तों में से तेज खुशबू आने की वजह से थाली खुशबूदार बन जाती है। आप इन पत्तों के प्रयोग से थाली में डिजाइन बना सकते हैं।

कॉपर थाली
पूजा के लिये कई लोग तांबे की थाली का प्रयोग करते हैं। तांबे कि थाली काफी हल्की होती है और इसकी लाइफ भी काफी लंबी होती है। आप अपनी कॉपर की थाली को इस प्रकार से सजा सकती हैं।

सिंगल रंग का प्रयोग
एक थाली जो महरून रंग कि हो, वो नवरात्री के लिये सबसेस अच्छी मानी जाती है। आरती थाली को और खूबसूरत बनाने के लिये आप गोल्डन और सिल्वर के नग से काम कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications