Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नवरात्र में रहें ऐसे फिट
नवरात्र में सभी आरती, पाठ, पूजा, हवन करने के साथ ही व्रत-उपवास, फलाहार, आदि करके माता की स्तुति करते हैं। वहीं इस तरह 9 दिन हमें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिये। यह नौ दिनों का उपवास हमारी दिनचर्या पर बहुत असर डालता है, जिससे हमारे पूरे शरीर का आकार बदल जाता है। कई लोग इस उपवास को पतले होने का माध्यम मानते हैं और कई लोग इस दौरान ज्यादा वजन बढ़ा लेते हैं।
हिंदू मान्यता के अनुसार लोगों को व्रत इसलिये रखना चाहिये जिससे उनकी आत्मा और शरीर दोनों ही पवित्र हो जाएं। व्रत रखने से पाचन तंत्र साफ होता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, शरीर की शुद्धी होती है और सबसे बड़ी बात की वजन कम करने में आसानी होती है।

नवरात्र में रहें ऐसे फिट
1. फलाहार- दूध या दूध से बने आहार जैसे छेना, मावा, रबड़ी, खीर, दही, छाछ आदि पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिये। जिससे प्रोटीन के साथ ही ऊर्जा, विटामिन, मिनरल्स आदि पौष्टिक तत्व शरीर को मिलते रहें।
2. ड्राई फ्रूट्स- बादाम, अखरोट, खुंबानी, काजू, पिस्ता, किशमिश आदि ड्राई फ्रूट्स में बहुत सारे मिनरल्स पाये जाते हैं। ये शरीर में आवश्यकत तत्वों की कमी नहीं होने देते।
3. फल- विभिन्न फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल आदि की मात्रा बहुतायत में पाई जाती है। फलों को कच्चा खाने के साथ ही उनका जूस, रायता, चाट आदि बना कर खाया जा सकता है।
4. शर्करा- चीनी, गुड़ आदि में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत पाई जाती है। फलाहार व्रत में इनका प्रयोग बड़े ही चाव से किया जाता है परंतु व्रत के दिनों में इनकी संतुलित मात्रा ही लेना सही रहता है वरना मोटापा बढ सकता है।
5. घी या तेल- घी या तेल हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से जी मचलना, घबराहट, पेट में भारीपन महसूस होना आदि समस्या को सकती है।
टिप्स-
- नवरात्र के व्रत में एक साथ कभी न खाएं। बल्कि थोड़ा थोड़ा करके सभी प्रकार के खाघ पदार्थ खाएं।
- तरल और पानी पदार्थ ज्यादा लें, जिससे शरीर में डीहाइड्रेशन न हो। एक साथ न ले सकें तो धीरे धीरे करके पीएं।
- कब्ज, एसीडिटी से बचने के लिये फलों का जूस, सलाद, रायता आदि ज्यादा लें।
- अगर आप नमक लेती हैं तो एक बार में ज्यादा न लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
